{"_id":"63e1effbe1170d25bf0a693e","slug":"friends-molested-woman-at-behest-of-her-husband-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पति के इशारे पर महिला से दोस्तों ने की छेड़खानी, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पति के इशारे पर महिला से दोस्तों ने की छेड़खानी, पुलिस ने दर्ज किया केस
Tue, 07 Feb 2023 12:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Feb 2023 12:00 PM IST
सार
महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि पति के इशारे पर उनके दोस्त भरत पासवान व शत्रुधन पासवान घर मे घुस कर जबरन छेड़खानी करते है। मना करने पर मारपीट भी करते है। महिला ने बताया कि मेरे पति का एक महिला से अनैतिक संबंध है। इस प्रकार की घटना पहले भी हो चुकी है।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में चौरीचौरा इलाके के एक गांव में पति के इशारे पर उसके दो दोस्तों ने महिला से छेड़खानी की। आरोप है कि इसकी शिकायत करने पर पुलिस ने सात जनवरी को समझौता करा दिया, लेकिन आरोपियों ने फिर अश्लील हरकत की। अब पुलिस छेड़खानी, आपराधिक साजिश सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पति और उसके दो दोस्तों को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि पति के इशारे पर उनके दोस्त भरत पासवान व शत्रुधन पासवान घर मे घुस कर जबरन छेड़खानी करते है। मना करने पर मारपीट भी करते है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि मेरे पति का एक महिला से अनैतिक संबंध है। इस प्रकार की घटना पहले भी हो चुकी है। पुलिस ने भरत पासवान, शत्रुधन पासवान, पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन