फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   friend killed by being crushed by a brick in a dispute over drinking

Gorakhpur News: शराब पीने के विवाद में ईंट से कूंचकर हुई थी दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Jan 2023 11:10 AM IST
vivek shukla अमर उजालk ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजालk ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 13 Jan 2023 11:10 AM IST
सार

मृतक के भाई प्रभुनाथ की तहरीर पर नामजद हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक गीडा राकेश सिंह यादव ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन
friend killed by being crushed by a brick in a dispute over drinking
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के बहरामपुर दक्षिणी एकला बंधे पर बुधवार रात श्यामनाथ (25) की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। आरोपी मोहम्मद हुसैन के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों साथ में एकला बंधे पर शराब पी रहे थे। इसी दौरान हुए विवाद में हत्या की गई। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बहरामपुर निवासी श्यामनाथ अपने दोस्त मोहम्मद हुसैन के साथ एकला बंधे की ओर गया था। दोनों रोजाना साथ ही रहा करते थे। रात में दोनों शराब पी रहे थे और फिर इसी दौरान दोनों में विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद हुसैन ने श्यामनाथ पर हमला किया तो वह ज्यादा पीने की वजह से गिर गया। इसके बाद ईंट लेकर उसके सिर पर वार करने लगा। इस दौरान चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए और छोड़ाने की कोशिश भी किए, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सूचना दी।

 

पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मृतक के भाई प्रभुनाथ की तहरीर पर नामजद हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक गीडा राकेश सिंह यादव ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed