फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Frequency of special trains going to Mumbai increased

Gorakhpur News: मुंबई जाने वाली विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए

Thu, 15 Jun 2023 09:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
Frequency of special trains going to Mumbai increased
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वाेत्तर रेलवे प्रशासन ने लिया फैसला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुंबई जाने वाली ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हो रही है। जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं है। इसे देखते हुए पूर्वाेत्तर रेलवे प्रशासन ने मुंबई जाने वाली ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के फेरों को बढ़ा दिया है।
16 जून को चलाई जाने वाली 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी को 23 जून तक चलाने का फैसला लिया गया है। इसी तरह 17 जून को चलाई जाने वाली 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी को 24 जून तक चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी 16 एवं 23 जून को गोरखपुर से 09:30 बजे से चलाई जाएगी। वापसी यात्रा में 05054 बांद्रा टर्मिनस-विशेष गाड़ी 17 एवं 24 जून को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में 16 जून को चलाई जाने वाली 05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष गाड़ी 23 जून को भी चलाई जाएगी। साथ ही 18 जून को चलाई जाने वाली 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीवान विशेष गाड़ी 25 जून को भी चलाई जाएगी। 05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस गाड़ी गोरखपुर से 20:55 बजे चलेगी।
------------
फोटो-
बैनर और पोस्टर के जरिये किया जागरूक
गोरखपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे ने बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय समपार जागरुकता दिवस मनाया। प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी मुकेश मेहरोत्रा की देखरेख में रेलवे मुख्यालय में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान समपार फाटकों पर दुर्घटनाओं से बचाव एवं रोकथाम के लिए संरक्षा अधिकारियों और छात्रों ने बैनर एवं पोस्टर का प्रदर्शन करते हुए लोगों को जागरूक किया। गोरखपुर-आनन्दनगर रेल खंड पर स्थित समपार फाटक, उप मुख्य संरक्षा अधिकारी कार्तिकेय सिंह एवं उनकी टीम ने गोरखपुर छावनी-कप्तानगंज के मध्य समपार फाटक पर लोगों को जागरूक किया।

बताया कि गेट बंद होने के दौरान नीचे से बिल्कुल न जाएं। ट्रेन की पटरियों से दूरी बनाकर रखें। इस मौके पर सहायक परिचालन प्रबंधक, संरक्षा संजय कुमार कन्नौजिया मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed