फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   French diplomat Laurent Triponne visited Gorakhnath temple in Gorakhpur.

UP: फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन, कहा- 'गोरखपुर न्यू वेल डेवलप्ड सिटी'

Sun, 12 May 2024 05:42 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 12 May 2024 05:42 PM IST
सार

लॉरेंट त्रिपोने, भारत स्थित फ्रांसीसी दूतावास में प्रधान राजनीतिक काउंसलर के पद पर तैनात हैं। वह निजी यात्रा पर गोरखपुर आए थे। इस दौरान रविवार सुबह वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु गोरखनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया।

विज्ञापन
French diplomat Laurent Triponne visited Gorakhnath temple in Gorakhpur.
फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने गुरू गोरक्षनाथ का दर्शन करने के बाद - फोटो : स्त्रोत- गोरखनाथ मंदिर

विस्तार

फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किया। मंदिर की दिव्यता व भव्यता से अभिभूत त्रिपोने ने परिसर में स्थित सभी देव विग्रहों का दर्शन कर मत्था टेका।

विज्ञापन


उन्होंने गीताप्रेस, रामगढ़ताल क्षेत्र समेत गोरखपुर के कुछ प्रमुख स्थलों का भी भ्रमण किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इसे न्यू वेल डेवलप्ड सिटी (अच्छी तरह नव विकसित शहर) बताया। लॉरेंट त्रिपोने, भारत स्थित फ्रांसीसी दूतावास में प्रधान राजनीतिक काउंसलर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


वह निजी यात्रा पर गोरखपुर आए थे। इस दौरान रविवार सुबह वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु गोरखनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। परिसर के अन्य देव मंदिरों का दर्शन करने के साथ ही गोरक्षपीठ के पूर्व पीठाधीश्वरों महंत दिग्विजयनाथ महाराज, महंत अवेद्यनाथ महाराज की समाधि पर शीश झुकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

French diplomat Laurent Triponne visited Gorakhnath temple in Gorakhpur.
फ्रांस के राजनयिक लॉरेंट त्रिपोने गोरखनाथ मंदिर के गोशाला के बाहर - फोटो : स्त्रोत- गोरखनाथ मंदिर

समूचे मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोरक्षपीठ, नाथपंथ, इसकी गुरु परंपरा, मंदिर के शैक्षिक, स्वास्थ्य एवं सेवा प्रकल्पों की विस्तार से जानकारी हासिल की। गोरक्षपीठ की सामाजिक समरसता और इस पीठ के सेवा प्रकल्पों के बारे में जानकर लॉरेंट खुशी से हतप्रभ थे।

उन्होंने मंदिर की गोशाला में जाकर गोसेवा कर आत्मीय सुख का आनंद भी लिया। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में उन्होंने यहीं स्थित मंदिर प्रकाशन की पुस्तकों का अवलोकन किया। मंदिर की तरफ से उन्हें नाथपंथ पर केंद्रित दो पुस्तकें भी भेंट की गईं।

फ्रांसीसी दूतावास में प्रधान राजनीतिक काउंसलर लॉरेंट ने गोरखपुर में कई प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया। यहां के विकास को देखकर और यहां आए बदलाव के बारे में जानकर वह काफी प्रभावित दिखे। उन्होंने गीता प्रेस का भ्रमण किया और रामगढ़ताल की खूबसूरती का भी दीदार किया। उन्होंने कहा कि यह उनके द्वारा देखी गई कई खूबसूरत झीलों में से एक है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed