फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Free ration will be available in three phases

खुशखबर: तीन चरणों में मिलेगा निशुल्क राशन, हर बार नहीं मिलेगा चना, नमक व रिफाइंड

Thu, 07 Apr 2022 02:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Apr 2022 02:03 PM IST
सार

यदि किसी लाभार्थी को अनाज प्राप्त करने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई अथवा शिकायत है तो वह अपनी शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी अथवा संबंधित उपजिलाधिकारी के समक्ष दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों पर त्वरित जांच कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Free ration will be available in three phases
फ्री राशन। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जनपद के सभी अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को तीन चरणों में अनाज एवं आवश्यक वस्तुएं दी जाएंगी। दो चरणों में अनाज तथा तीसरे चरण में अनाज के साथ ही चना, नमक व रिफाइंड भी दिया जाएगा। ये बातें जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने जारी आदेश में कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों के लिए माह अप्रैल में तीन चरण में अनाज एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण निशुल्क किए जाने के लिए आवंटन किया गया है। दो चरणों में अनाज एवं तीसरे चरण में अनाज के साथ-साथ चना, नमक एवं रिफाइंड ऑयल लाभार्थियों का उपलब्ध कराया जाएगा। उसके अन्तर्गत अप्रैल के प्रथम चरण का वितरण दो अप्रैल से प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन


इसके अंतर्गत प्रत्येक अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थी को प्रति यूनिट पांच किग्रा अनाज निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। यह वितरण 10 अप्रैल तक चलेगा। अत: सभी अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थी अप्रैल के प्रथम चरण का निशुल्क अनाज 10 अप्रैल तक उचित मूल्य की दुकानों से प्राप्त कर लें। द्वितीय चरण एवं तृतीय चरण के वितरण की तिथियां निर्धारित होने पर सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि किसी लाभार्थी को अनाज प्राप्त करने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई अथवा शिकायत है तो वह अपनी शिकायत जिला पूर्ति अधिकारी अथवा संबंधित उपजिलाधिकारी के समक्ष दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त शिकायतों पर त्वरित जांच कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed