फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Free health check-up of 496 patients conducted in health camp organized by IMA and Amar Ujala Foundation

स्वास्थ्य शिविर: 496 मरीजों का हुआ निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिया परामर्श

Mon, 03 Jan 2022 02:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 03 Jan 2022 02:19 PM IST
सार

चिकित्सकों ने बताया कि अधिकतर मरीज वायरल फीवर, टायफायड, शुगर, उच्च रक्तचाप, दमा, प्रसूति रोग, हड्डी के जोड़ों की बीमारियों से पीड़ित मिले। कई ऐसे मरीज भी मिले जिन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Free health check-up of 496 patients conducted in health camp organized by IMA and Amar Ujala Foundation
मरीज की जांच करते डॉ. शिव शंकर शाही। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की गोरखपुर इकाई और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविावर को शहर के 14 बड़े अस्पतालों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद शिविर में मरीजों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 496 मरीजों का इलाज कर उन्हें उचित परामर्श दिया। कई अस्पतालों ने शुगर सहित अन्य जांचें निशुल्क की गईं।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने बताया कि अधिकतर मरीज वायरल फीवर, टायफायड, शुगर, उच्च रक्तचाप, दमा, प्रसूति रोग, हड्डी के जोड़ों की बीमारियों से पीड़ित मिले। कई ऐसे मरीज भी मिले जिन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई है। इस बीच कुछ जरूरी दवाइयां भी मरीजों को निशुल्क दी गईं। आईएमए अध्यक्ष डॉ शिवशंकर शाही, सचिव वीएन अग्रवाल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो डॉ अमित मिश्रा ने कहा कि पहली बार इस तरह का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर शहर के बड़े अस्पतालों में आयोजित किया गया है। इसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, सीना रोग विशेषज्ञ, सर्जरी, एमडी फिजिशियन जैसे डॉक्टर मौजूद थे। आईएमए के अन्य डॉक्टरों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

 

100 से अधिक मरीजों की निशुल्क रक्त की जांच

शिविर में 100 से अधिक मरीजों के खून की जांच की गई। इनमें कॉलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर, यूरिक एसिड, टोटल प्रोटीन आदि जांच शामिल थी। इन अस्पतालों में खुद की लैब होने का मरीजों को फायदा मिला। पैथोलॉजी लैब में मरीजों के रक्त के नमूनों की मौके पर ही जांच कर रिपोर्ट दी गई। इस पर मरीजों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुराने मरीजों का भी निशुल्क इलाज

रविवार को अधिकतर डॉक्टरों की ओपीडी बंद रहती है, लेकिन अमर उजाला फाउंडेशन की वजह से आईएमए के डॉक्टरों ने रविवार को भी ओपीडी खोले रखी। इसका लाभ यह हुआ कि पुराने मरीज भी इलाज के लिए डॉक्टरों के पास पहुंचे थे। इन मरीजों से भी शुल्क नहीं लिया गया।
 

बड़ी जांचों पर दी गई विशेष छूट

स्वास्थ्य शिविर में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को बड़ी जांचों पर विशेष छूट दी गई। इन अस्पतालों में टाइमोनियर, नारायणी, आनंदलोक, सृजन आई एंड मेंटरनिटी सेंटर, शाही ग्लोबल हॉस्पिटल, आरबी आर्थोकेयर हॉस्पिटल जैसे हॉस्पिटल शामिल रहे।
 

इन अस्पतालों में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

अंश आर्थापेडिक सेंटर में 62, नारायणी हॉस्पिटल 23, शकुंतला हॉस्पिटल में 27, आनंदलोक हॉस्पिटल में 61, टाइमोनियर हॉस्पिटल में 42, पल्स हॉस्पिटल में 23, सजृन आई एंड मेंटरनिटी हॉस्पिटल में 27, शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में 42, आरबी आर्थोकेयर में 28, बांबे हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में 48, न्यू गोरखपुर मेडिसिटी हॉस्पिटल में 112 का इलाज कर उचित सलाह दी गई है।

 

इन अस्पतालों के डॉक्टरों का रहा विशेष सहयोग  

अंश आर्थोपेडिक सेंटर में प्रो डॉ अमित मिश्रा, डॉ मोनिका मिश्रा, आनंदलोक हॉस्पिटल में डॉ आनंद अग्रवाल, बांबे हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में डॉ ममता शुक्ला, डॉ अजय शुक्ला, शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में डॉ शिवशंकर शाही, डॉ सीमा शाही, टाइमोनियर हॉस्पिटल में डॉ शशिकांत दीक्षित, डॉ नीलम दीक्षित, सृजन आई एंड मेंटरनिटी सेंटर में डॉ डॉ एल राजन, नारायणी हॉस्पिटल डॉ वीएन अग्रवाल, शकुंतला हॉस्पिटल मोहद्दीपुर, डॉ रत्नेश तिवारी, डॉ अनामिका तिवारी, पल्स हॉस्पिटल में डॉ राकेश दूबे, आरबी आर्थोकेयर में डॉ भारतेंद्र जैन, न्यू गोरखपुर मेडिसिटी हॉस्पिटल में डॉ गौरव पांडेय ने मरीजों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed