फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   free check up advice on prevention of diseases given In camp

Gorakhpur News: कैंप में नि:शुल्क जांच के साथ-साथ बीमारियों से बचाव के परामर्श दिए

Thu, 07 Dec 2023 12:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 07 Dec 2023 12:37 PM IST
विज्ञापन
free check up advice on prevention of diseases given In camp
माधव बाग क्लीनिक में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर - फोटो : अमर उजाला।

अमर उजाला एवं माधवबाग मल्टीडिसिप्लिनरी कार्डियक केयर क्लीनिक के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को रुस्तमपुर ढाला के नजदीक स्थित एस सिंह कांप्लेक्स दक्षिणी बेतियाहाता में नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बीमारियों की जांच के साथ उन्हें परामर्श भी दिया गया। उन्हें बताया गया कि आपका हृदय स्वस्थ है या नहीं यह जान लेना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन


सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चले इस नि:शुल्क जांच शिविर में सुबह से ही जांच कराने वालों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। कैंप में ईसीजी, बॉडी मास इंडेक्स, हार्ट रेट, एसपीओ, ऊंचाई वजन की जांचे निशुल्क की गई। इसके अलावा एचबीएवनसी, टोटल कोलेस्ट्रॉल, हीमोग्लोबिन, ट्राइग्लिसराइड्स, सीरम क्रिएटिनिन, एलडीएल बीयूएन, एसजीओटी, बीएलडीएल, एसजीपीटी, सीरम कैलशियम, टीएसएच आदि की जांच की गईं।
विज्ञापन


डॉ. कृतिका यादव ने बताया कि माधवबाग 17 वर्षों से आहार, विहार, विचार, व्यायाम, औषधि और पंचकर्म की पंचसूत्री का पालन कर मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापे के साथ हृदय रोग का इलाज कर रहा है। अब तक 10 लाख से अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है। अस्पताल में 40 हजार से अधिक टाइप 2 मधुमेह रोगियों का उपचार किया गया। कैंप में मोहनलाल गुप्ता, अनीता साहनी, पारुल गौतम, सत्येंद्र यादव, सतीश, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed