फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraudulently withdrawing check amount in Gorakhpur case registered against two

Gorakhpur News: गोरखपुर में धोखाधड़ी कर चेक से निकाली रकम, दो पर केस दर्ज

Mon, 12 Dec 2022 11:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Dec 2022 11:08 AM IST
सार

प्रार्थनापत्र के आधार पर केस दर्ज करने के लिए प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने एसएसपी से अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। शंभू का कहना है कि चेक लेने के बाद धोखे से रुपये निकाले गए।

विज्ञापन
Fraudulently withdrawing check amount in Gorakhpur case registered against two
धोखाधड़ी - फोटो : pixabay

विस्तार

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा इलाके के एक शख्स के नाम पर धोखाधड़ी कर चेक से रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सथरी निवासी शंभू की तहरीर पर सत्यप्रकाश व प्रद्युम्न मिश्रा के खिलाफ जालसाजी व अमानत में खयानत की धारा में केस दर्ज कर लिया।  
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, शंभू ने सीएम के जनता दरबार में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसने चौरीचौरा के बजाज ऑटो एजेंसी से ऑटो खरीदा। ऑटो खरीदने के दौरान फाइनेंस के लिए एजेंसी में बैठे एक फाइनेंसर ने उससे ब्लैंक चेक ले लिया। किस्त भी तय कर दी गई। किस्त हर माह देता है। लेकिन, उसके ब्लैंक चेक का दुरुपयोग करके देवरिया के एक फाइनेंसर ने 4.47 लाख रुपये बैंक से निकाल लिया।
विज्ञापन


 बताया कि खेत बेंचकर खाते में पैसा रखे थे और उस पैसे की धोखाधड़ी कर दी गई। शंभू का कहना है कि चेक लेने के बाद धोखे से रुपये निकाले गए। प्रार्थनापत्र के आधार पर केस दर्ज करने के लिए प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने एसएसपी से अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed