फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fraudsters looted gold jewellery of women in name of telling future in Gorakhpur

गोरखपुर: भविष्य जानने के लालच में महिला ने गंवाए गहने, जानिए जालसाजों ने कैसे बनाया शिकार

Tue, 07 Sep 2021 12:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Sep 2021 12:48 PM IST
सार

सिंचाई विभाग में कर्मचारी है महिला। दो जालसाजों ने ‘वाक सम्मोहन’ में फंसाकर ठग लिया।

विज्ञापन
fraudsters looted gold jewellery of women in name of telling future in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौरीचौरा के सोनबरसा बाजार में भविष्य जानने के लालच में सिंचाई विभाग की एक महिला कर्मचारी ने अपने सोने के जेवर गंवा दिए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जालसाजों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक भविष्य जानने के झांसे में सोनबरसा बाजार की रहने वाली धूपा देवी को जालसाजों ने शिकार बना लिया। वे गंवार नहीं, गोरखपुर में सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। सोमवार सुबह दस बजे वह ड्यूटी जाने के लिये सोनबरसा बाजार हाइवे पर खड़ी होकर बस का इंतजार कर रही थीं। दो युवक उनके पास आकर खड़े हो गए। पहला युवक दूसरे युवक का भविष्य और मनोकामना पूर्ण होने के बारे में बताने लगा। उन्होंने यह काम कुछ ऐसे अंदाज में किया कि अनायास ही धूपा देवी उनकी बातों से प्रभावित हो गईं।
विज्ञापन


धूपा देवी ने जालसाजों की बातों में दिलचस्पी दिखाई तो उन्होंने धूपा देवी से कहा कि वे उनका भी भविष्य बता सकते हैं। उन्होंने कुछ ऐसे ढंग से बात की कि धूपा देवी भविष्य के नुकसान से बेखबर हो उनके शीशे में उतर गईं। एक युवक ने हिदायत दिया कि भविष्य जानने के लिए पहले तो पहने हुए सारे गहने उतार कर पर्स में रख लें और हाथ उन्हें दिखाएं।
विज्ञापन


इस दौरान वे आंखें बंद करके उनके बताए मंत्र का जाप करती रहेंगी। धूपा देवी ने अपने पर्स में सभी गहने रख लिए और जालसाजों के कहने के मुताबिक आंख बंद कर मंत्र पढ़ने लगीं। इसी क्रम में जालसाजों ने ‘वाक सम्मोहन’ के जरिए महिला से पर्स ले लिया और दूसरा पर्स थमाकर वहां से फरार हो गए। सोनबरसा बाजार चौकी प्रभारी मदन मोहन मिश्र ने बताया कि जालसाजों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed