फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fraudsters duped a young man using an online loan app in Gorakhpur

Gorakhpur News: जालसाजों ने ऑनलाइन लोन एप से युवक को बनाया ठगी का शिकार, देने लगे जान से मारने की भी धमकी

Sat, 07 Mar 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2026 02:10 AM IST
सार

आरोप है कि 31 अक्तूबर 2023 को कंपनी ने उनके खाते में बिना अनुमति के 1.40 लाख रुपये जमा कर दिए और बाद में 16,100 रुपये मासिक किस्त जमा करने का दबाव बनाने लगी। श्याम किशुन का कहना है कि उन्होंने रुपये वापस करने का अनुरोध किया, लेकिन एप में ऐसी कोई सुविधा नहीं थी और कंपनी के कर्मचारियों ने भी रुपये लौटाने से इन्कार किया। इसके बाद उन्हें अलग-अलग मोबाइल नंबरों से गालियां और जान से मारने धमकी दी जाने लगी।

विज्ञापन
Fraudsters duped a young man using an online loan app in Gorakhpur
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

शाहपुर के बशारतपुर निवासी श्याम किशुन ने ऑनलाइन लोन एप के जरिये धोखाधड़ी और धमकी का आरोप लगाते हुए साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। साइबर सेल की टीम मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


श्याम किशुन ने मामले की शिकायत पहले साइबर थाना और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर साइबर थाना को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश देने की मांग की थी। कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

श्याम किशुन योद्धा मार्शल आर्ट क्लब के प्रोपराइटर हैं। श्याम किशुन के अनुसार, उन्हें मोबाइल के जरिये जानकारी मिली कि नवी फिनसर्व लिमिटेड अच्छे शर्तों पर लोन देती है। इस पर उन्होंने 26 अक्तूबर 2023 को दो लाख रुपये का लोन आवेदन किया।

प्रार्थना पत्र के मुताबिक कंपनी ने उन्हें अधिकतम 3.40 लाख रुपये तक का लोन देने की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने केवल दो लाख रुपये का अनुरोध किया। इसके बदले 32 समान किस्तों में आठ हजार रुपये प्रति माह देना तय हुआ।

आरोप है कि 31 अक्तूबर 2023 को कंपनी ने उनके खाते में बिना अनुमति के 1.40 लाख रुपये जमा कर दिए और बाद में 16,100 रुपये मासिक किस्त जमा करने का दबाव बनाने लगी।

श्याम किशुन का कहना है कि उन्होंने रुपये वापस करने का अनुरोध किया, लेकिन एप में ऐसी कोई सुविधा नहीं थी और कंपनी के कर्मचारियों ने भी रुपये लौटाने से इन्कार किया। इसके बाद उन्हें अलग-अलग मोबाइल नंबरों से गालियां और जान से मारने धमकी दी जाने लगी।

साइबर सेल थाना प्रभारी राशिद खान ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed