{"_id":"63abd8f6782c9c004a61b24b","slug":"fraudster-absconded-with-earring-and-mobile-phone-on-pretext-of-tantra-mantra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तंत्र-मंत्र का झांसा देकर बाली व मोबाइल फोन लेकर जालसाज फरार, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तंत्र-मंत्र का झांसा देकर बाली व मोबाइल फोन लेकर जालसाज फरार, पुलिस कर रही जांच
Wed, 28 Dec 2022 11:19 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सरहरी (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, सरहरी (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:19 AM IST
सार
गुलरिहा थाना क्षेत्र के भेलीनपुर में तंत्र-मंत्र का झांसा देकर मंगलवार को महिला से जालसाजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक से आया जालसाज मोबाइल फोन व कान की बाली लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के भेलीनपुर में तंत्र-मंत्र का झांसा देकर मंगलवार को महिला से जालसाजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक से आया जालसाज मोबाइल फोन व कान की बाली लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
सूचना के बाद पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। महराजगंज टोला भेलीनपुर निवासी वर्षा देवी पत्नी वीरेंद्र गुप्ता अपने घर में किराने की दुकान चलाती हैं।
विज्ञापन
पति साउथ अफ्रीका में नौकरी करते हैं। मंगलवार सुबह 10 बजे बाइक से आए युवक ने महिला से कहा कि आपके पति ने मुझे भेजा है, आपके घर अशांति है, आपको भयानक सपने आते हैं। मैं कुछ तंत्र-मंत्र कर दूंगा, आपके घर मे सुख-शांति आ जाएगी।
विज्ञापन
तंत्र-मंत्र करने के दौरान पहले कान की सोने की बाली और फिर मोबाइल फोन की मांग करने लगा। महिला ने झांसे में आकर दोनों ने दे दिया। जालसाज उसे लेकर फरार हो गया।