फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fraudster absconded with 88 thousand rupees from shopkeeper in gorakhpur

गोरखपुर: दुकानदार से 88 हजार रुपये लेकर जालसाज फरार, छानबीन में जुटी पुलिस

Thu, 08 Apr 2021 07:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Apr 2021 07:16 PM IST
सार

  • दुकानदार ने फलमंडी चौकी इंचार्ज से की शिकायत, सीसीटीवी फुटेज भी दिया
  • पुलिस छानबीन में जुटी, तस्वीर से पहचान की कोशिश

विज्ञापन
fraudster absconded with 88 thousand rupees from shopkeeper in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके की फल मंडी में रमेश फूड कंपनी चलाने वाले अनूप कुमार सोनकर से एक जालसाज ट्रक चालक बनकर 88 हजार रूपये लेकर फरार हो गया। जालसाजी की जानकारी होने पर दुकानदार ने फलमंडी चौकी में लिखित शिकायत की और घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी। दुकानदार के अनुसार घटना सात अप्रैल शाम की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अनूप कुमार सोनकर की दुकान पर बंगलूरू से 18 टन आम आया था। जिसका भाड़ा एक लाख 37 हजार रूपये था। पुलिस की जांच में पता चला कि सात अप्रैल की सुबह दुकान पर ट्रक से सामान आया, दुकान पर सामान भी उतर गया।
विज्ञापन


ट्रक चालक चार दिन तक गाड़ी चलाने के कारण माल उतरने के दौरान ट्रक में ही सो गया। इसका लाभ उठाकर एक युवक चालक बनकर दुकानदार के पास पहुंचा और 88 हजार रूपये लेकर फरार हो गया। जब असली चालक रुपये लेने आया तो दुकानदार को जालसाजी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरूतानी में कच्ची अड्डों पर हुई कार्रवाई
पंचायत चुनाव को देखते हुए बृहस्पतिवार सुबह एसपी सिटी सोनम कुमार के नेतृत्व में राजघाट के अमरूतानी में कच्ची के अड्डों पर कार्रवाई हुई। इस दौरान सैकड़ों लीटर शराब व भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया। एसडीएम सदर कुलदीप मीणा, एडीएम सिटी आरके श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव, आबकारी निरीक्षक राकेश त्रिपाठी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed