फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fraud of social media for online coronavirus alert search

कोरोना के डर से कहीं आप तो नहीं कर रहे ये काम, हो जाएं सावधान

Sun, 29 Mar 2020 01:52 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 29 Mar 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
fraud of social media for online coronavirus alert search
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना वायरस के डर से पूरी दुनिया खौफ में है। वही, साइबर ठगों ने कोरोना बीमार के नाम पर ठगी का नया तरीका खोज निकाला है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए अब लोग ऑनलाइन एन-95 मास्क और सेनिटाइजर सर्च कर रहे हैं। इसका फायदा उठाकर साइबर ठग उन्हें मास्क की खरीदारी पर ऑफर देकर लूट रहे है। शहर का रहने वाला एक युवक 10 हजार रुपये की ठगी का शिकार एन-95 मास्क के नाम पर हुआ है।

विज्ञापन


ऑफर के नाम पर लिंक भेजा, खोलेते हुए कट गए रुपये
पादरी बाजार के रहने वाले अमन कुमार ने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर अमेजन पर एन-95 मास्क और सेनिटाइजर सर्च कर रहे थे। सर्च के दौरान उन्होंने वेबसाइट खोली तो करीब दो करीब दो मिनट के अंदर एक फोन आया और बोला गया कि यह एन-95 मास्क और सेनिटाइजर के नाम पर कंपनी 50 प्रतिशत डिस्काउंट दे रही है।
विज्ञापन


अभी आप को एक लिंक भेजा जाएगा। लिंक पर क्लिक करके डिस्काउंट का लाभ कमा सकते है। कॉल कटते ही लिंक आया और अमन ने जैसे ही लिंक खोला वैसे ही उसके खाते से 10 हजार रुपये साइबरों ठगों ने उड़ा लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के नाम पर ठगी से बचे

सोशल मीडिया पर मौजूदा समय में कोरोना वायरस से बचाव के नाम पर तमाम दवाइयां और इलाज के तरीके बताए जा रहे हैं। ऐसे बचाव और इलाज से बचने की जरूरत है। मौजूदा समय में ईमेल भेजकर वेब सेमिनार की बात कही जा रही है। ऐसे लोग कोरोना वायरस के नाम पर लोगोंं के अकाउंट साफ कर रहे है। इतना ही नहीं मौजूदा समय में किसी भी ऑनलाइन शापिंग बाजार में एन-95 मास्क नहीं उपलब्ध है। इसलिए ऑनलाइन मास्क और सेनिटाइजर की खरीदारी से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed