फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fraud in online shadi.com girl choise wrong boy for marriage online fron gorakhpur

11 महीने पहले लड़की ने ऑनलाइन तय की थी शादी, अब जांची हकीकत तो निकला कंगाल, इनकार करने पर दे रहा गाली

Fri, 06 Nov 2020 11:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Nov 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
fraud in online shadi.com girl choise wrong boy for marriage online fron gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
समाज में रिश्तों को खोजने के लिए गूगल की दुनिया में कई बार लोग जालसाजी का शिकार हो ही जाते हैं तो कई बार सतर्कता से बच भी जाते हैं। ऐसा ही कुछ मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में सामने आया है। यहां की एक युवती ने शादी के लिए ऑनलाइन साइड का इस्तेमाल किया और एक लड़के ने शादी का प्रस्ताव भी भेज दिया।
विज्ञापन


लड़के ने खुद को अध्यापक बताया और गाड़ी, बंगला होने की जानकारी भी साझा कर दी। अब लड़की के घरवालों को लगा कि अच्छा रिश्ता मिल गया है मगर जब पड़ताल की तो सब फर्जी निकला। लड़की का भविष्य देखते हुए शादी से इनकार करने पर लड़का फोन कर गालियां दे रहा है। पीड़ित युवती ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा के एक गांव में रहने वाली 25 वर्षीय युवती नौकरी करती है। उसे एक योग्य लड़के की तलाश थी। शादी डॉट कॉम पर उसने बायोडाटा अपलोड किया। जनवरी 2020 में खुद को बाराबंकी के सुवाबा निवासी सचिन बताते हुए एक लड़के ने शादी का प्रस्ताव भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की को उसने बताया कि वह सरकारी अध्यापक है और उसके पास तीन चार पहिया वाहन है, लखनऊ में जमीन, मकान है। सब कुछ उसके पास है दान दहेज नहीं चाहिए बस पढ़ी लिखी लड़की की तलाश थी। उसकी बातों में आई युवती ने बातचीत का सिलसिला भी शुरू कर दिया था। फिर घरवालों ने रिश्ता तय करने से पहले जाकर जांच पड़ताल की तो उसकी सारी बातें झूठी मिली हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर धमकी देने के मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed