{"_id":"66d7b0931fddf5ca330f7e34","slug":"fraud-by-posing-as-municipal-corporation-employee-in-the-name-of-getting-gda-plot-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-673500-2024-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: खुद को नगर निगम का कर्मचारी बता, GDA का भूखंड दिलाने के नाम पर की जालसाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: खुद को नगर निगम का कर्मचारी बता, GDA का भूखंड दिलाने के नाम पर की जालसाजी
Wed, 04 Sep 2024 10:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:30 AM IST
सार
शाहपुर के बशारतपुर निवासी सोनू वर्मा ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि महराजगंज के माधोनगर निवासी राज सिंह से उसकी मुलाकात हुई। उसने बताया कि वह नगर निगम का सरकारी कर्मचारी है और प्रधानमंत्री आवास व जीडीए का भूखंड दिला देगा। इसी नाम पर 1,40,700 लाख रुपये रुपये ऑनलाइन मंगवा लिए।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कोतवाली इलाके में किराए पर रहने वाले शख्स ने खुद को नगर निगम का कर्मचारी बताकर जीडीए का भूखंड दिलाने के नाम पर जालसाजी कर ली। उसने पीड़ित से झूठ बोलकर एक लाख 54 हजार रुपये वसूल लिए। आशंका जताई जा रही है कि इसी तरह से अन्य लोगों से भी ठगी की गई है, लेकिन अभी एक पीड़ित ही सामने आया है। पुलिस आरोपी पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के बशारतपुर निवासी सोनू वर्मा ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि महराजगंज के माधोनगर निवासी राज सिंह से उसकी मुलाकात हुई। उसने बताया कि वह नगर निगम का सरकारी कर्मचारी है और प्रधानमंत्री आवास व जीडीए का भूखंड दिला देगा।
विज्ञापन
इसके नाम पर एक लाख 40 हजार 700 रुपये ऑनलाइन अपने व अपनी पत्नी बताकर शिवांगी और महेन्द्र के बैंक खाते में मंगवाया। 12 हजार नकद और दो हजार लेखपाल के नाम पर खाते में मंगवाया। इस तरह कुल एक लाख 54 हजार 700 रुपये मेरे द्वारा दिया गया।
विज्ञापन
जब मुझे पता चला कि राज सिंह फ्राड कर रहा है तो मैं रसीद चेेक कराने के लिए जीडीए गया। वहां जाने पर रसीद फर्जी निकली। पता चला कि कई लोगों के साथ फ्राड किया गया है। राज को फोन किया तो उसका मोबाइल स्वीच ऑफ मिला। सोनू के मुताबिक लोगों को ठगना राज का धंधा बन गया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।