{"_id":"6315c34a1c0aa84bdf1748d2","slug":"fourlane-will-be-constructed-from-padleganj-to-firaq-market-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: गोरखपुर महानगर को एक और फोरलेन का तोहफा, खर्च होंगे 62.23 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: गोरखपुर महानगर को एक और फोरलेन का तोहफा, खर्च होंगे 62.23 करोड़ रुपये
Mon, 05 Sep 2022 03:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Sep 2022 03:07 PM IST
सार
लोक निर्माण विभाग मुख्य अभियंता अजय गंगवार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप फोरलेन का इस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक फोरलेन के निर्माण की फाइल मुख्यालय में पड़ी है। दो सड़कों की व्यय वित्त समिति से अनुमति मिलने के बाद अब इसी का नंबर है।
विज्ञापन
फोरलेन। (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर में लगातार फोरलेन सड़कों की जाल बिछाई जा रही है। प्रदेश सरकार ने महानगर को एक और फोरलेन का तोहफा दिया है। पैडलेगंज से कसया रोड होते फिराक चौराहे तक सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
1.8 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 62.23 करोड़ की लागत आएगी। इसकी सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। एक सप्ताह में व्यय वित्त समिति की मुहर लगने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
यातायात को सुगम बनाने एवं शहर के अंदर लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रदेश सरकार सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण करा रही है। इसी कड़ी में लगातार सड़कों को फोरलेन बनाने की कवायद की जा रही है। हाल ही में कई सड़कों को फोरलेन बनाने की शासन से स्वीकृति मिली है। उसी में एक सड़क पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक फोरलेन किया जाएगा।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड 3 डिवीजन के अभियंताओं ने इसका इस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा है। इसकी सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। इसे व्यय वित्त समिति में पेश किया जाएगा। यह प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी कर ली जाएगी।
लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के मुताबिक पैडलेगंज- फिराक चौराहे तक फोरलेन के निर्माण में बहुत से भवन आ रहे हैं। उसका ध्वस्तिकरण किया जाएगा। इस सड़क के लिए जमीन का अधिग्रहण भी किया जाएगा। इस रास्ते में बहुत से बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर पड़ रहे हैं। उन्हें भी हटाया जाएगा। इसके अलावा शहर का प्रमुख इलाका होने के कारण पानी सप्लाई के लिए पाइपलाइन बिछी है, उसे तोड़ा जाएगा तो उसकी जगह नई पाइपलाइन डालनी पड़ेगी। इसके लिए अलग बजट का प्राविधान है। उसका बजट बनाकर अलग से मुख्यालय भेजा गया है।
लोक निर्माण विभाग मुख्य अभियंता अजय गंगवार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप फोरलेन का इस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक फोरलेन के निर्माण की फाइल मुख्यालय में पड़ी है। दो सड़कों की व्यय वित्त समिति से अनुमति मिलने के बाद अब इसी का नंबर है। पूरी उम्मीद है कि एक सप्ताह में इसकी भी अनुमति मिल जाएगी। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
लोक निर्माण विभाग मुख्य अभियंता अजय गंगवार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप फोरलेन का इस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा गया है। पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक फोरलेन के निर्माण की फाइल मुख्यालय में पड़ी है। दो सड़कों की व्यय वित्त समिति से अनुमति मिलने के बाद अब इसी का नंबर है। पूरी उम्मीद है कि एक सप्ताह में इसकी भी अनुमति मिल जाएगी। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।