फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four youths watching NCC recruitment got scorched by karant two serious

एनसीसी की भर्ती देख रहे चार युवक करंट से झुलसे, दो गंभीर

Tue, 28 Sep 2021 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Four youths watching NCC recruitment got scorched by karant two serious
एनसीसी की भर्ती देख रहे चार युवक करंट से झुलसे, दो गंभीर
विज्ञापन

चौरीचौरा। डुमरी खास स्थित कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी पीजी कॉलेज में सोमवार को एनसीसी की भर्ती प्रक्रिया देख रहे चार युवक करंट की चपेट में आ गए। झुलसे युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए दो को रेफर किया गया है। परिजन उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराए हैं। वहीं, दीवार में करंट उतरने से कई लोगों ने झटका महसूस किया। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने किसी तरह से हालात पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, हादसे में झंगहा के गहिरा निवासी राहुल (18), विरेंद्र (19), जितेंद्र (18) और चौरीचौरा के डुमरी खास निवासी विशाल (20) झुलसे हैं। राहुल और विरेंद्र की हालत गंभीर है। दरअसल, एनसीसी भर्ती के लिए युवक पहुंचे थे। अभ्यर्थियों के साथ आए कुछ युवक और अन्य लोग कॉलेज की बाउंड्रीवाल और पेड़ पर चढ़कर भर्ती प्रक्रिया देख रहे थे। कॉलेज की बाउंड्रीवाल पर कटीले तार लगे हैं। बाउंड्रीवाल और पेड़ से सटकर ही हाईटेंशन लाइन जा रही है। बताते हैं कि हाईटेंशन लाइन का तार पेड़ से सटा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी से पोल में करंट उतर गया होगा। वहीं, कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी पीजी कॉलेज के ओएसडी प्रशांत कुमार दुबे ने बताया कि कॉलेज परिसर में कोई घटना नहीं हुई है। कॉलेज परिसर में एनसीसी की भर्ती प्रक्रिया चल रही थी। बाहर से बाउंड्रीवाल के ऊपर चढ़कर कुछ बच्चे देख रहे थे। वहीं से हाईटेंशन लाइन गई है और पेड़ भी हैं। पेड़ के पास लाइन से करंट उतरने से कुछ बच्चों के झुलसने की सूचना है। मौके पर पुलिस आई थी। जांच पड़ताल की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जेई योगेश सिंह ने पेड़ को कटवा दिया है।
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed