फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four youths carrying government cables arrested.

Gorakhpur News: सरकारी केबिल ले जा रहे चार युवक गिरफ्तार

Wed, 24 Dec 2025 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Four youths carrying government cables arrested.
- डीसीएम में कबाड़ के बीच ड्रम में छिपाकर रखा था एल्युमीनियम केबिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सिकरीगंज पुलिस ने सरकारी संपत्ति की चोरी में सोमवार शाम चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई जद्दू पट्टी स्थित धर्मकांटा के पास की, जहां संदिग्ध हालत में डीसीएम खड़ी मिली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गो निवासी श्रीराम, शिवम प्रजापति, सुधीर तथा देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी संजीत कुमार मिश्र के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान डीसीएम और उसमें सवार चार युवकों पर संदेह हुआ। पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। जांच के दौरान डीसीएम में लदे कबाड़ के सामान के बीच पुराने लकड़ी के ड्रम पाए गए। ड्रम खोलने पर उनमें प्लास्टिक में लिपटा एल्युमीनियम का सरकारी केबिल बरामद हुआ, जिसे काले रंग का बताया गया है। थाना प्रभारी आशीष तिवारी ने बताया कि थाने के दारोगा अरविंद सिंह और काशीनाथ यादव पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान धर्मकांटा के पास खड़ी डीसीएम पर नजर पड़ी। संदेह होने पर जब चारों युवकों से पूछताछ की गई तो वे कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 42 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए। इसके बाद डीसीएम पर लदे सामान की गहन जांच में सरकारी एल्युमीनियम केबिल की चोरी का पर्दाफाश हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed