फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four thousand consumers of electricity corporation missing in Gorakhpur city zone

बिजली निगम : गोरखपुर शहरी जोन में चार हजार उपभोक्ता लापता, इस खास वजह से नहीं भेजा जा रहा वसूली नोटिस

Wed, 07 Apr 2021 01:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Apr 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
Four thousand consumers of electricity corporation missing in Gorakhpur city zone
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर शहरी क्षेत्र में बिजली निगम के लगभग चार हजार से अधिक उपभोक्ता लापता हैं। इन पर निगम के बिल का लगभग 18 करोड़ रुपये बकाया है। इन बकाएदारों की तलाश, निगम पिछले आठ वर्षों से कर रहा है। निगम इनके नाम से पते नहीं खोज पा रहा, जिसके कारण इनसे बकाएदारी भी नहीं वसूली जा रही है।
विज्ञापन


दरअसल, तकनीकी तौर पर ये उपभोक्ता आज भी बिजली उपभोग करते हैं और बिल भी बनता है, लेकिन भुगतान नहीं होता। निगम भी अपनी तरफ से योजना चलाकर कुछ दिन इन उपभोक्ताओं का पता ढूंढता है, लेकिन बाद में शांत होकर बैठ जाता है।
विज्ञापन


इन्हीं सब के बीच अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने एक बार फिर से इन बकाएदारों की तलाश शुरू करवाई है। बताया कि जिनके नाम पर कनेक्शन है, अभी वह जिंदा भी हैं या नहीं इसकी भी जानकारी नहीं है। बिजली उपभोग होती है, सर्किल की लिस्ट में बकाएदारों के नाम दिखते हैं। इसी आधार पर इनके बिल बन जाते हैं। अब इन्हें तलाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तो आखिर जिम्मेदार कौन?

बिजली निगम के बकाएदार उपभोक्ताओं की तलाश करने वाली टीम को निराशा हाथ लग रही है। जबकि, कनेक्शन लेते वक्त आवेदन करने वाले उपभोक्ता से मतदाता पहचान पत्र के साथ अन्य प्रमाण पत्र भी लिए जाते हैं। अवर अभियंता मौके पर जाकर तस्दीक भी करते हैं। मुआयना करने के बाद अवर अभियंता की रिपोर्ट के बाद इन्हें कनेक्शन स्वीकृत किया जाता है। इतने सब के बाद भी निगम के रिकार्ड में इनके पते सही नहीं मिल रहे हैं।

शहरी अधीक्षण अभियंता यूसी वर्मा ने बताया कि बिजली बिल के बकाएदारों की तलाश निगम की ओर से अभियान चलाकर किया जा रहा है। उनके द्वारा दिए गए पतों पर टीम भेजी जा रही है। इसके बाद नोटिस दिया जाएगा।
 
खंड लापता
टाउनहाल 740
बक्शीपुर 1900
मोहद्दीपुर 674
राप्तीनगर 743

       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed