{"_id":"6ac2c02050207d1b8c0cdbe1","slug":"four-teams-constituted-to-arrest-anshuman-singh-his-sons-and-other-accused-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1474173-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रेस क्लब में मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, डीएम को अंशुमान का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रेस क्लब में मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, डीएम को अंशुमान का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट
विज्ञापन
- अंशुमान सिंह और उनके बेटों समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित
गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में शनिवार को हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। कैंट पुलिस ने रविवार शाम आजाद नगर बिछिया निवासी अंकित कुमार गौड़ (26) को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित कर दबिश दे रही हैं। पुलिस ने अंशुमान सिंह के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कराने के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है। अन्य आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
कैंट थाने में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष रामनगीना प्रसाद साहनी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसमें अंशुमान सिंह, उनके बेटे कमलेश सिंह, विमलेश सिंह समेत 10-12 अज्ञात लोग आरोपी हैं। इन पर हत्या की कोशिश, मारपीट और बलवा समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज है। तहरीर के अनुसार, प्रेसवार्ता के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। कहासुनी बढ़ने पर कमलेश सिंह पर रामनगीना प्रसाद साहनी को थप्पड़ मारने का आरोप है। तहरीर में असलहा लहराने और फायरिंग के आरोप भी लगाए गए हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अधिवक्ताओं ने भी रामनगीना प्रसाद साहनी के समर्थन में कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटील ने बताया कि दोनों एफआईआर की जांच चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। गिरफ्तार अंकित को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
दर्ज प्राथमिकी के आरोप
प्राथमिकी में अंशुमान सिंह और उनके बेटों कमलेश सिंह, विमलेश सिंह का नाम है। इनके साथ 10-12 अज्ञात लोगों पर भी आरोप लगाए गए हैं। मुख्य आरोपों में हत्या की कोशिश, मारपीट और बलवा शामिल हैं। कुर्सी पर बैठने के विवाद से शुरू हुई यह घटना थप्पड़ मारने तक पहुंची। असलहा लहराने और फायरिंग के गंभीर आरोपों की भी जांच की जा रही है।