फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four fraudsters arrested who bought online mobile phones from anothers account in gorakhpur

ओटीपी पूछ दूसरे के खाते से खरीद लिया 75 हजार का मोबाइल फोन, चार जालसाज गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2020 07:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 31 Aug 2020 07:06 PM IST
सार

  • जालसाज से मोबाइल फोन खरीदने वाले दुकानदारों ने उसे ओएलएक्स पर बेचा
  • बलदेव प्लाजा के एक मोबाइल फोन दुकानदार की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
Four fraudsters arrested who bought online mobile phones from anothers account in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दूसरे के खाते से 75 हजार रुपये का ऑनलाइन मोबाइल फोन खरीद कर उसे बेचने वाले चार जालसाजों को सोमवार को क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस बलदेव प्लाजा के एक मोबाइल फोन के दुकानदार की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस लाइंस में मामले के बारे में जानकारी देते हुए एसपी क्राइम अशोक वर्मा ने बताया कि बीते 13 जनवरी को पीपीगंज इलाके के कृष्ण कुमार के खाते से ओटीपी पूछ कर 75 हजार रुपये ऑनलाइन निकासी की गई थी। जांच के बाद पीपीगंज थाने में 27 अगस्त को केस दर्ज किया गया था। घटना की पर्दाफाश के लिए पुलिस व क्राइम ब्रांच की साइबर सेल को लगाया गया।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि पीपीगंज के नगरा निवासी आमोद कुमार शुक्ला उर्फ दीपक के घर अक्सर कृष्ण कुमार आते थे। वह अपना एटीएम कार्ड आमोद को देकर रकम निकालने एटीएम पर भेज देते थे। जिसका फायदा उठाकर उसने 13 जनवरी को कृष्ण कुमार के रजिस्टर्ड मोबाइल फोन नंबर पर आए ओटीपी को प्राप्त कर चोरी से इंटरनेट बैंकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अमेजन वन प्लस से 75 हजार रुपये में दो मोबाइल फोन खरीद लिए। बाद में आमोद ने खरीदे गए दोनों मोबाइल फोन को दो दुकानदारों को बेच दिया। उन दुकानदारों ने दोनों मोबाइल फोन को ओएलएक्स के जरिए दूसरों को बेच दिया।
 
 

आरोपितों को छोड़ने के लिए पुलिस के पास आए कई फोन

इस मामले में पुलिस ने आमोद कुमार शुक्ला, तारामंडल निवासी निखिल रंजन, भरवलिया निवासी अभिषेक मौर्या, सहजनवां के बनौड़ा निवासी आनंद गौड़ को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस को बलदेव प्लाजा के मोबाइल फोन दुकानदार अजीम की तलाश है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में सहजनवां इंस्पेक्टर पंकज कुमार, साइबर सेल के दरोगा महेश कुमार चौबे, सिपाही शशि शंकर राय, शशिकांत जायसवाल व नीतू नाविक शामिल रहे।

एसपी क्राइम ने बताया कि आमोद ने इनफार्मेशन टेक्नालॉजी से बीएससी किया है। वहीं निखिल रंजन ने खलीलाबाद के एक कॉलेज से एमकाम किया है। उसका तारामंडल इलाके में इलेक्ट्रानिक उपकरणों का शोरूम है। उसके पिता बैंक मैनेजर हैं। अखिलेश मौर्या का तारामंडल इलाके में कांपलेक्स है। वह डीवीएन पीजी कॉलेज से बीकाम की पढ़ाई कर रहा है। आनंद गौड़ बलदेव प्लाजा के अजीम के मोबाइल फोन की दुकान पर काम करता है।

एसपी क्राइम ने बताया कि आरोपितों को छुड़ाने के लिए कई लोगों के फोन भी पुलिस के पास आए। पुलिस के अनुसार आमोद ने जो मोबाइल फोन ऑनलाइन खरीदा था, उसे अभिषेक मौर्या व आनंद के जरिए निखिल तथा फरार मोबाइल फोन दुकानदार अजीम ने खरीदा था।

इन दोनों ने फिर दोनों मोबाइल फोन को ओएलएक्स पर डालकर दूसरे ग्राहकों को बेच दिया। पुलिस ने पकड़े गए चारों आरोपितों के पास से एक जियो राउटर व घटना में प्रयुक्त सिम बरामद किया है। ओएलएक्स से भी पत्राचार किया गया, जिसके बाद कंपनी ने उक्त दोनों मोबाइल फोन पुलिस को भेजा है। अभी पार्सल पुलिस को नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed