फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four buses running with fake roadways logo seized

Gorakhpur News: रोडवेज का लगाया था फर्जी लोगो, चार बसें सीज

Thu, 15 Feb 2024 11:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Feb 2024 11:38 AM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पत्र का संज्ञान लेकर पूरे प्रकरण की जांच का आदेश एसपी ट्रैफिक को दिया। मंगलवार की रात एसपी ट्रैफिक श्याम देव जांच को निकले, तो पहली ही बस ऐसी मिल गई, जिस पर सामने से रोडवेज का लोगो लगा था। बड़ा लोगो देखकर उसे चेक किया तो पता चला कि बस प्राइवेट है।

विज्ञापन
Four buses running with fake roadways logo seized
उप्र रोडवेज का लोगो लगाने के आरोप में सीज की गई प्राइवेट बस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में प्राइवेट बसों पर रोडवेज का लोगो लगाकर फर्जी तरीके से चल रहीं चार बसों को पुलिस ने सीज कर दिया। इसमें से एक बस रोडवेज के पूर्व अधिकारी के रिश्तेदार की है। बस के पकड़े जाने के बाद वह पुलिस अफसरों तक पैरवी में फोन करने लगे, लेकिन पुलिस ने उनके ही पत्र को याद दिलाते हुए बस को सीज कर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दरअसल, हर छह माह पर रोडवेज की तरफ से पुलिस को एक पत्र भेजा जाता है। बताया जाता है कि डग्गामार प्राइवेट बसें संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से रोडवेज के राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पत्र का संज्ञान लेकर पूरे प्रकरण की जांच का आदेश एसपी ट्रैफिक को दिया। मंगलवार की रात एसपी ट्रैफिक श्याम देव जांच को निकले, तो पहली ही बस ऐसी मिल गई, जिस पर सामने से रोडवेज का लोगो लगा था। बड़ा लोगो देखकर उसे चेक किया तो पता चला कि बस प्राइवेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बस मालिक के करीबी रिश्तेदार का फोन आने लगा। वह सिफारिश कर रहे थे कि बस छोड़ दी जाए, लेकिन पुलिस ने उनके पत्र को याद दिलाकर तीन और बसों को सीज कर दिया। पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में आया है कि रिटायर रोडवेज अधिकारी का रिश्तेदार ही प्राइवेट बसों को नो इंट्री में भी घुसा रहा है, और लोगो का इस्तेमाल कर रहा है। फिलहाल, पुलिस ने बस नंबर यूपी 52 टी 3610 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


बाइक में पट-पट की आवाज करने वाले सहित 12 सौ वाहनों का चालन
यातायात पुलिस ने बुलेट या दूसरे वाहनों में पट-पट की तेज आवाज निकालने वाले वाहनों पर भी चालान किया। पांच बुलेट समेत 12 सौ वाहनों पर जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा नो पार्किंग जोन में खड़े 20 वाहनों को क्रेन की मदद से पुलिस लाइंस के यार्ड में पहुंचाया। पुलिस की कोशिश है कि लोगों में यह संदेश जाए कि अगर वह नो पार्किंग में वाहन खड़ा करेंगे तो यार्ड तक उन्हें लेने भी जाना होगा और जुर्माना भी देना होगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed