फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four beds to be reserved for Corona patients in private hospitals in gorakhpur

निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व रखने होंगे चार बेड, ये है बड़ी वजह

Thu, 20 Aug 2020 04:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 20 Aug 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
Four beds to be reserved for Corona patients in private hospitals in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को चार बेड रिजर्व रखने का निर्देश दिया है। इमरजेंसी में आने वाले मरीज की जांच में अगर उसे कोरोना की पुष्टि होती है, तो मरीज को भर्ती करना होगा। इसके बाद इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। मरीज की स्थिति को देखते हुए विभाग बाद में यह तय करेगा की उसका इलाज कहां किया जाना है।

विज्ञापन

 
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस वजह से विभाग की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। उस पर निजी अस्पताल इमरजेंसी से गंभीर मरीजों को वापस कर मुसीबत खड़ी कर रहे हैं। यही वजह है कि अब विभाग ने निजी अस्पतालों को सख्त निर्देश दिया है कि इमरजेंसी सेवा में चार बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व रखे जाएं। बड़े अस्पताल बेडों की संख्या छह भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

50 से अधिक अस्पतालों को दिए गए हैं एंटीजन किट

प्रभारी सीएमओ डॉ. नंद कुमार ने बताया कि निजी अस्पतालों को चार बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व रखने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड के मरीज मिलने पर इन बेडों का इस्तेमाल करते हुए मरीजों को आइसोलेट करने को कहा गया है। कोई भी निजी अस्पताल इमरजेंसी में इलाज से मना नहीं करेगा। अगर ऐसा कोई करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निजी अस्पतालों की इमरजेंसी में मरीजों की कोरोना जांच के लिए 50 से अधिक अस्पतालों को एंटीजन किट उपलब्ध कराया गया है। इस किट के जरिए इमरजेंसी में अस्पताल मरीजों की जांच कर सकते हैं। लेकिन कई अस्पताल एंटीजन किट का उपयोग नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह से इमरजेंसी में मरीजों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed