फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   four arrested after murder of nephew of a former district panchayat member exposed

Murder in Gorakhpur: पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भतीजे की हत्या का हुआ खुलाया, चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Jun 2022 10:49 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 08 Jun 2022 10:49 AM IST
सार

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी सजन साहनी के खिलाफ पहले से ही आबकारी अधिनियम, मारपीट, हत्या, हत्या के प्रयास सहित अलग-अलग थानों में सात केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
four arrested after murder of nephew of a former district panchayat member exposed
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के बनगाई गांव में तीन जून की रात पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भतीजे धनंजय साहनी की हुई हत्या का पर्दाफाश पुलिस ने कर लिया। मंगलवार को हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने प्रतिबंधित 9 एमएम की पिस्टल बरामद कर ली। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि घटना वाली रात पुरानी रंजिश में धनंजय के चाचा की पिटाई कर रहे थे, तभी धनंजय आ गया और एक आरोपी को पीटने लगा था, इस वजह से गोली मारी गई। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने पुलिस टीम को 21 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान बनगाई गांव निवासी अजय साहनी उर्फ संतराज, राजेश साहनी, सजन साहनी और चिलुआताल के  झुंगिया निवासी रवि के रूप में हुई। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने पुलिस लाइन में प्रेस कान्फ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रामसजन के कहने पर हम सभी ने मिलकर पुरानी रंजिश में तीन जून की रात राजेश साहनी को रास्ते में रोककर उससे बातचीत कर पूछ रहे थे कि तुम हमेशा गाली क्यों देते हो।
विज्ञापन


 इस दौरान अजय साहनी और रामसजन ललकारने लगे कि आज इसे जान से मार दो। इसके बाद सभी राजेश साहनी को मारने पीटने लगे। तभी शोर सुनकर राजेश साहनी का भतीजा धनंजय वहां आ गया और भिड़ गया। धनंजय ने कच्ची शराब के धंधेबाज अजय साहनी को उठाकर पटक दिया। जिसके बाद रामसजन ने पिस्टल निकाल कर धनंजय के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हम लोग वहां से भागने लगे तो लोगों ने आरोपी अजय को पकड़कर पीट दिया, जिससे वह घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जेल में बंद कैदी से 45 हजार में खरीदी थी पिस्टल
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई और सीओ चौरीचौरा अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि आरोपी रामसजन ने हत्या में प्रयोग की गई पिस्टल गोरखपुर जेल में बंद संजीत उर्फ सन्नी चौहान से 45 हजार में खरीदी थी। संजीत को चार माह पहले ही हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई है और वह जेल में है। पुलिस अब उसके खिलाफ भी केस दर्ज करेगी।

पहले जेल जा चुके हैं पकड़े गए दो आरोपी
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी सजन साहनी के खिलाफ पहले से ही आबकारी अधिनियम, मारपीट, हत्या, हत्या के प्रयास सहित अलग-अलग थानों में सात केस दर्ज हैं। वहीं रवि उर्फ राहुल के खिलाफ सेवन सीएलए, आर्म्स एक्ट, बलवा, हत्या के प्रयास में बेलघाट, चिलुआताल, गुलरिहा थाने में पांच केस दर्ज हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed