{"_id":"6033767c8ebc3e1dcd5a987a","slug":"foundation-stone-laid-for-four-lane-road-from-indian-border-to-nepal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में भारतीय सीमा से खैरा घाट तक बनेगा फोरलेन, लुम्बिनी के सीएम ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में भारतीय सीमा से खैरा घाट तक बनेगा फोरलेन, लुम्बिनी के सीएम ने किया शिलान्यास
Mon, 22 Feb 2021 02:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 22 Feb 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन का शिलान्यास करते हुए लुम्बिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री शंकर पोखरेल।
- फोटो : अमर उजाला।
भारत नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले के बुटवल के बेलबस अमवा बेथरी होते हुए मर्चवार भारतीय सीमा के कोल्हुई थाना क्षेत्र के खैरा घाट तक सड़क बनेगी। इसके लिए लुम्बिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री शंकर पोखरेल ने फोरलेन सड़क का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
लुम्बिनी प्रदेश के मुख्यमंत्री शंकर पोखरेल, भौतिक पूर्वाधार मंत्री बैजनाथ चौधरी, प्रदेश सभा सदस्य विधायक दधिराम न्योपने सहित मंत्रालय के दर्जनों इंजीनियर ने भारत नेपाल सीमा कोल्हुई थाना क्षेत्र के खैरा घाट नेपाली सीमा मर्चवार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
बुटवल बेलबास अमवा बेथरी होते हुए भारतीय सीमा खेरा घाट के निकट नेपाली सीमा मर्चवार तक फोरलेन सड़क का शिलान्यास किया। साथ ही माया देवी गांव पालिका गुरवनिया पुरैनी के बीच तीनाउ नदी खोला नदी पक्की पुल बनाने के लिए 25 करोड़ की स्वीकृति दी।
विज्ञापन
उन्होंने उपस्थित मर्चवार वासियों से कहा कि मर्चवार क्षेत्र के विकास के लिए नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी प्रतिबद्ध है। गांव का चौमुखी विकास किया जाएगा।