{"_id":"65ce964f1bc72ce0c20c01e4","slug":"foundation-stone-for-investment-of-rs-10-lakh-crore-will-be-laid-simultaneously-in-ground-ceremony-cm-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-467554-2024-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्राउंड सेरमेनी में 10 लाख करोड़ के निवेश का होगा एक साथ शिलान्यास: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राउंड सेरमेनी में 10 लाख करोड़ के निवेश का होगा एक साथ शिलान्यास: सीएम
Fri, 16 Feb 2024 04:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:25 AM IST
सार
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नए अकादमिक भवन के शिलान्यास व सोलर पॉवर प्लांट के उदघाटन अवसर पर आए थे सीएम योगी।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज एक नया उत्तर प्रदेश सबके सामने है। 19 तारीख को देश का सबसे बड़ा निवेश यूपी में होने जा रहा है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में पीएम मोदी 10 लाख करोड़ की निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। ऐसा करने वाला यूपी देश का पहला राज्य होगा।
सीएम योगी बृहस्पतिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों के लिए 60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए अकादमिक भवन का शिलान्यास तथा मेडिकल कॉलेज में सोलर रूफ टॉप प्लांट का लोकार्पण करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस इंसेफेलाइटिस से हर साल 1200 से 1500 मौतें होती थीं, आज उसे पूरी तरह कंट्रोल करते हुए हम लोग मासूम बच्चों की जान बचाने में सफल हुए हैं।
विज्ञापन
स्वाभाविक रूप से उसके लिए जो मैनपावर लगता था, उसमें जो संसाधन लगते थे, उसको हम क्वालिटी ऑफ हेल्थ के लिए अन्य लोगों को भी उपलब्ध कराने में उपयोग कर रहे हैं। इस दौरान सांसद रविकिशन शुक्ल, सांसद कमलेश पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, धर्मेंद्र सिंह, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा पार्थसारथी सेन शर्मा, मेडिकल कॉलेज में सोलर रूफटॉप प्लांट लगाने वाली फर्म ओएमसी पॉवर के एमडी रोहित चंद्रा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन