फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Found dead body of teenager thrown in pool tied with rope in deoria

देवरिया: रस्सी से बांधकर ताल में फेंका गया किशोरी का शव मिला, नहीं हो सकी पहचान

Sat, 28 Aug 2021 12:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 28 Aug 2021 12:45 PM IST
सार

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि किशोरी की हत्या कर शव को छिपाने के लिए रस्सी और ईंट के सहारे बांधकर फेंक दिया गया है।

विज्ञापन
Found dead body of teenager thrown in pool tied with rope in deoria
घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जनपद के भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर गांव के महादेव ताल में शनिवार की सुबह एक किशोरी का शव ग्रामीणों ने देखा। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ताल से बाहर निकलवाया। किशोरी के शव को रस्सी और भारी ईंट से बांधकर ताल में फेंका गया था। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, गड़ेर गांव स्थित महादेव ताल बभनी और चौमुखा गांव के छोर पर सुबह मछली मारने के लिए एक व्यक्ति पहुंचा था। इसी दौरान ताल में डंडा गड़ा हुआ दिखाई दिया। उसने डंडे को हटाया तो देखा कि एक किशोरी का शव रस्सी और ईंट से बांध कर फेंका गया है।
विज्ञापन


व्यक्ति ने घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव मिलने की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर, एसडीएम संजीव कुमार यादव, सीओ देव आनंद मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो देखा कि शव रस्सी और ईंट के सहारे बांधकर ठिकाने लगाने के लिए फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। काफी प्रयास के बाद भी शव का पहचान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि किशोरी की हत्या कर शव को छिपाने के लिए रस्सी और ईंट के सहारे बांधकर फेंक दिया गया है।

एएसपी ने बताया कि किशोरी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। घटना के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed