फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   found corona positive including four bank worker in Kushinagar

कुशीनगर में चार बैंक कर्मियों सहित 20 मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 128

Sat, 25 Jul 2020 06:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Jul 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
found corona positive including four bank worker in Kushinagar
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में चार बैंककर्मियों सहित 20 लोगों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 16 केस सिर्फ पडरौना क्षेत्र से हैं। इन्हें लेकर संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 480 हो गई है। 

विज्ञापन


पडरौना क्षेत्र के एक पुरोहित की सैंपल रिपोर्ट भी मृत्यु के दो दिन बाद पॉजिटिव आई है। जबकि नौ मरीज स्वस्थ होकर शनिवार की शाम तक अपने घरों को लौट गए।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में जल्द शुरू होगा कोरोना वैक्सीन का ट्रायल
विज्ञापन


शनिवार को सुबह पडरौना नगर के महिला चिकित्सालय के 16 लोगों की सैंपल रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। क्योंकि महिला अस्पतालों में प्रसूता महिलाओं सहित अन्य महिला मरीजों का उपचार नियमित जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर लोग एक दूसरे से जानकारी एकत्र करने लगे। हालांकि बाद में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि 22 जुलाई को महिला अस्पताल परिसर में एंबुलेंस से आए स्वास्थ्यकर्मियों ने संक्रमित मिले मरीजों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल लिया था। 

मरीजों का पता दर्ज करने की बजाए सैंपल कलेक्शन स्थल ही उनके पते पर अंकित कर लिया गया, जिसकी वजह से मरीजों का पता महिला अस्पताल आया है।  महिला अस्पताल से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों के मुताबिक पडरौना शहर के जिन 16 लोगों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें अंबेडकर नगर के तीन, जगदीशपुरम कॉलोनी के छह, साहबगंज दक्षिणी के दो व्यक्तियों के अलावा केनरा बैंक की पडरौना शाखा के चार और पडरौना बस डिपो का एक कर्मचारी शामिल है। 

इनके अलावा दो मरीज तमकुहीराज क्षेत्र के धारमठिया तथा एक हाटा क्षेत्र का निवासी है। पडरौना क्षेत्र के ही रामधाम विशुनपुरा के ग्राम प्रधान शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उनके गांव के एक व्यक्ति की सैंपल रिपोर्ट मरणोपरांत पॉजिटिव आई है। वह पेशे से पुरोहित थे।

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार की शाम तक कुल 303 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 20 पॉजिटिव केस हैं। इन्हें लेकर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 480 हो गई है।

एक्टिव पॉजिटिव केस 128 हैं। एक व्यक्ति की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। इलाज के बाद नौ लोग ठीक होकर अपने घर चले गए। इस तरह अब तक 343 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed