{"_id":"5eea279f8ebc3e42b62d001b","slug":"former-principal-attacked-with-knife-at-home-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानाचार्य के लिए मौत का निमंत्रण लेकर आया शख्स, ऐसे बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानाचार्य के लिए मौत का निमंत्रण लेकर आया शख्स, ऐसे बची जान
Wed, 17 Jun 2020 07:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 17 Jun 2020 07:54 PM IST
सार
- बांसी कोतवाली क्षेत्र के अशोकनगर वार्ड का मामला
- प्रधानाचार्य की तहरीर पर अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन
siddharthnagar news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पूर्व प्रधानाचार्य को निमंत्रण देने के बहाने एक शख्स ने चाकू से हमला कर भाग गया। गमीमत यह रही कि उनकी जान बच गई। पुलिस आरोपी की खोज में जुट गई है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
जिले के बांसी कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर निवासी सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य पर बुधवार दोपहर में घर में घुसकर युवक ने चाकू से हमला कर भाग गया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
अशोकनगर वार्ड निवासी (65) वर्षीय डॉ. नरसिंह त्रिपाठी सदर थानाक्षेत्र के सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज तेतरी बाजार के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हैं। वे बुधवार को अपने घर में थे। प्रधानाचार्य के मुताबिक एक युवक घर पर आया कहने लगा कि वह तेतरी बाजार से निमंत्रण देने आया हूं। यह सुनकर उन्होंने गेट खोल दिया।
विज्ञापन
गेट खुलते ही वह तेजी से घर में घुसा और झोले से चाकू निकालकर उनकी पत्नी पर हमला करने को बढ़ा यह देखकर उन्होंने हमलावर को पकड़ लिया। खुद को फंसता देखकर हमलावर ने उनके सिर पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गया।
उन्होंने बताया कि हमलावर जींस पैंट, सफेद शर्ट, स्पोर्ट शू पहने था और मुंह बांधे हुए था। बांसी के कोतवाल शैलेश सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है शिकायतकर्ता को मेडिकल के लिए भेजा गया है और मामले की जांच किया जा रहा है।