फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former Odisha DGP Kunwar Brijesh gets prestigious alumni award

Gorakhpur News: ओडिशा के पूर्व डीजीपी कुंवर बृजेश को मिला प्रतिष्ठित पूर्व छात्र सम्मान

Fri, 17 Feb 2023 02:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Feb 2023 02:14 PM IST
सार

कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सम्मान पाकर वह बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय को नैक मूल्यांकन में ए प्लस प्लस ग्रेड हासिल करने पर बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है और इसकी पूरे देश में चर्चा है।

विज्ञापन
Former Odisha DGP Kunwar Brijesh gets prestigious alumni award
उड़ीसा के पूर्व डीजीपी कुंवर बृजेश सिंह को सम्मानित किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र, 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी और उड़ीसा के पूर्व डीजीपी कुंवर बृजेश सिंह को बृहस्पतिवार को प्रतिष्ठित पूर्व छात्र सम्मान (डिस्टिंग्विश्ड एलुमनाई अवार्ड) से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह ने उन्हें स्मृति चिह्न और शाल आदि भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर कुंवर बृजेश सिंह के साथ मौजूद उनकी पत्नी आभा सिंह को भी कुलपति ने सम्मानित किया। वह भी विश्वविद्यालय की पुरातन छात्रा रही हैं।
विज्ञापन


कुंवर बृजेश सिंह 30 अप्रैल से 2 मई, 2022 में आयोजित पहले राष्ट्रीय पुरातन छात्र सम्मेलन में किसी कारणवश शामिल नहीं हो सके थे। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह ने कहा कि ए प्लस प्लस ग्रेड प्राप्त करने के बाद विश्वविद्यालय ने पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हमारी डिग्री भी देश के बड़े विश्वविद्यालयों जितनी ही प्रतिष्ठित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

कुलपति ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पहले राष्ट्रीय पुरातन छात्र सम्मेलन की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें विश्वविद्यालय से निकले बड़े राजनीतिज्ञ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सांसद जगदंबिका पाल, हिमाचल के राज्यपाल बनाए गए शिव प्रताप शुक्ला, कृपाशंकर सिंह सहित पांच इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज तथा सात कुलपति ने भाग लिया था।

कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सम्मान पाकर वह बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय को नैक मूल्यांकन में ए प्लस प्लस ग्रेड हासिल करने पर बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत बड़ी उपलब्धि है और इसकी पूरे देश में चर्चा है।

उन्होंने विश्वविद्यालय में कुलपति के नेतृत्व में हुए बदलाव को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रोफेसर राजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में विश्वविद्यालय का कायाकल्प हो गया है। यहां कैंपस में प्लेसमेंट हो रहा है, स्टार्टअप को प्रोत्साहित किया जा रहा है। नए विभाग खोले गए है।

मां को याद कर भावुक हुए कुलपति
कार्यक्रम के दौरान कुलपति अपनी मां को याद कर भावुक हो गए। उनसे जुड़ी कुछ यादों को साझा करते हुए कुलपति ने कहा कि नैक मूल्यांकन के पहले दिन उनकी माता ने कहा था कि- जितनी तुम उम्मीद कर रहे हो उससे ज्यादा अच्छा ग्रेड आएगा। आज वो नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद हमारे साथ है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed