फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former minister arms license found fake in investigation, case will be filed

जांच में फर्जी मिला सपा नेता व पूर्व मंत्री रामभुआल का शस्त्र लाइसेंस, दर्ज होगा केस

Sat, 25 Jan 2020 10:49 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Sat, 25 Jan 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
Former minister arms license found fake in investigation, case will be filed
रामभुआल निषाद - फोटो : Social Media
समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद का शस्त्र लाइसेंस जांच में फर्जी पाया गया है। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही पूर्व मंत्री पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि गंभीर अपराध के मामले में पूर्व मंत्री के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने के लिए उनकी कोर्ट में मामला चल रहा था। लाइसेंस की जांच के दौरान पाया गया कि पूर्व मंत्री के पास मौजूद एक रायफल का लाइसेंस नगालैंड से बना है। जिसके नाम से लाइसेंस जारी हुआ है, वर्तमान में उस व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि लाइसेंस पूरी तरह फर्जी है और पूर्व मंत्री अवैध तरीके से वह रायफल रखे हुए हैं। इस मामले में पुलिस को पूर्व मंत्री पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए निर्देश दिया गया है। दूसरी ओर बड़हलगंज के इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने कहा कि अभी मुकदमा दर्ज करने के संबंध में कोई निर्देश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मुझे कुछ जानकारी नहीं है। पहले भी कई बार प्रशासन मेरा शस्त्र लाइसेंस निरस्त और बहाल कर चुका है। मेरे घर पर घटना हुई थी। हमारी हत्या की साजिश की जा रही है। इसी के तहत हमारे हथियार हटाए जा रहे हैं। - रामभुआल निषाद, पूर्व मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed