फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former Election Commissioner Ila Sharma not go to Delhi due to love with cat

यूपी: पूर्व चुनाव आयुक्त की बिल्ली का तीन दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, दिवाली मनाने नहीं गईं दिल्ली

Sun, 15 Nov 2020 02:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 15 Nov 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
Former Election Commissioner Ila Sharma not go to Delhi due to love with cat
खोज की मुहिम। - फोटो : अमर उजाला।
नेपाल की पूर्व चुनाव आयुक्त इला शर्मा बिल्ली के गायब होने पर इतनी दुखी हुईं कि वह दिवाली मनाने के लिए दिल्ली नहीं गईं। उन्होंने अपने सारे कार्यक्रम गोरखपुर स्टेशन से ही स्थगित कर दिए। बिल्ली को ढूंढने के कारण वह तीन दिनों तक गोरखपुर सर्किट हाउस में रूकी रहीं। तीन दिनों के बाद भी उनकी पालतू बिल्ली (हिवर) का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

 
इतना ही नहीं, वह शनिवार को सर्किट हाउस से स्टेशन पहुंचीं और घंटों प्लेटफॉर्म से लेकर पूरे सर्कुलेटिंग एरिया में अपनी बिल्ली को खोजती रहीं। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। बतातें चलें कि पूर्व चुनाव आयुक्त इला शर्मा बुधवार को नेपाल से गोरखपुर दिल्ली जाने के लिए पहुंची थीं। उनके साथ पालतू बिल्ली हीवर भी थी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह से उनकी बिल्ली हीवर गायब हो गई।
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद जब बिल्ली नहीं मिली तो इला शर्मा ने जीआरपी को तहरीर दी। तलाशने वाले को 11 हजार रुपये इनाम देने की भी घोषणा की। इला ने बताया कि जब स्टेशन पहुंचीं तो वे अपना टिकट देकर सेवादार को पार्सल ऑफिस भेजीं जिससे कि बिल्ली का टिकट भी बुक हो जाए। इसी बीच वह छिटक गई और देखते ही देखते आंखों के सामने से गुम हो गई। जीआरपी थाना के प्रभारी बृजभान पांडेय ने बताया कि लगातार खोजबीन की जा रही है। बिल्ली का पता ही नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्सल में बुक नहीं थी बिल्ली

पूर्व चुनाव आयुक्त की बिल्ली को गोरखपुर से दिल्ली ले जाने के लिए गोरखपुर पार्सल से बुकिंग नहीं हुई थी। नियमानुसार पार्सल से वजन के हिसाब से पालतू जानवर का टिकट बनता है। बुकिंग के समय यात्री का टिकट और जानवर का एंटी रैबीज इंजेक्शन लगने का कार्ड की फोटोकॉपी जमा होती है। ट्रेन में अगर बिना बुक किए ले जाते हैं तो दस गुना जुर्माना लग सकता है। हालांकि इस मामले में पूर्व चुनाव आयुक्त इला शर्मा का कहना है कि बुकिंग के लिए सेवादार को भेजा था, इसी बीच बिल्ली भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed