{"_id":"62f765ee75e2ad25ad24ce4e","slug":"former-councilor-wife-and-sons-assaulted-forgery-case-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन कब्जा करने का आरोप: पूर्व पार्षद, पत्नी व बेटों पर मारपीट, जालसाजी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन कब्जा करने का आरोप: पूर्व पार्षद, पत्नी व बेटों पर मारपीट, जालसाजी का केस
Sat, 13 Aug 2022 02:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 13 Aug 2022 02:20 PM IST
सार
आरोप है कि पूर्व पार्षद और उनकी पत्नी ने पति रविप्रताप सिंह को बहकाकर उनकी कीमती जमीन और मकान रजिस्ट्री करा ली। कुछ दिन बाद मकान पर कब्जा करने पहुंचे तब इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद सुनीता ने अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायत की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम कॉलोनी में मानसिक रोगी की जमीन और मकान धोखाधड़ी से हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी सुनीता सिंह की तहरीर पर घोषीपुरवा के पूर्व पार्षद अशरफ अली, पत्नी कविता और बेटे फारुख, फिरोज अली व अब्दुल हुसैन पर मारपीट, जालसाजी, छल और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र के फातिमा बाईपास स्थित शताब्दीपुरम कॉलोनी निवासी रवि प्रताप सिंह की पत्नी सुनीता ने शाहपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया। सुनीता के मुताबिक, आम बाजार में पूर्व पार्षद के मार्बल की दुकान पर पति का आना जाना था। पति मानसिक रूप से कमजोर हैं, उनका इलाज चलता है।
विज्ञापन
आरोप है कि पूर्व पार्षद और उनकी पत्नी ने पति रविप्रताप सिंह को बहकाकर उनकी कीमती जमीन और मकान रजिस्ट्री करा ली। कुछ दिन बाद मकान पर कब्जा करने पहुंचे तब इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद सुनीता ने अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायत की।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। शाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र ने बताया कि सुनीता सिंह की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।