फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former councilor wife and sons assaulted forgery case in Gorakhpur

जमीन कब्जा करने का आरोप: पूर्व पार्षद, पत्नी व बेटों पर मारपीट, जालसाजी का केस

Sat, 13 Aug 2022 02:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Aug 2022 02:20 PM IST
सार

आरोप है कि पूर्व पार्षद और उनकी पत्नी ने पति रविप्रताप सिंह को बहकाकर उनकी कीमती जमीन और मकान रजिस्ट्री करा ली। कुछ दिन बाद मकान पर कब्जा करने पहुंचे तब इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद सुनीता ने अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायत की।

विज्ञापन
Former councilor wife and sons assaulted forgery case in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम कॉलोनी में मानसिक रोगी की जमीन और मकान धोखाधड़ी से हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की पत्नी सुनीता सिंह की तहरीर पर घोषीपुरवा के पूर्व पार्षद अशरफ अली, पत्नी कविता और बेटे फारुख, फिरोज अली व अब्दुल हुसैन पर मारपीट, जालसाजी, छल और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र के फातिमा बाईपास स्थित शताब्दीपुरम कॉलोनी निवासी रवि प्रताप सिंह की पत्नी सुनीता ने शाहपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया। सुनीता के मुताबिक, आम बाजार में पूर्व पार्षद के मार्बल की दुकान पर पति का आना जाना था। पति  मानसिक रूप से कमजोर हैं, उनका इलाज चलता है।
विज्ञापन


आरोप है कि पूर्व पार्षद और उनकी पत्नी ने पति रविप्रताप सिंह को बहकाकर उनकी कीमती जमीन और मकान रजिस्ट्री करा ली। कुछ दिन बाद मकान पर कब्जा करने पहुंचे तब इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद सुनीता ने अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया। शाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र ने बताया कि सुनीता सिंह की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed