{"_id":"5f53624c8ebc3e6159353f78","slug":"former-bjp-vice-president-vijay-prakash-dixit-dies-in-kushinagar-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर सड़क हादसे में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर सड़क हादसे में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की मौत, कई घायल
Sat, 05 Sep 2020 03:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Sep 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
इनसेट में भाजपा नेता विजय प्रकाश दीक्षित। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शनिवार की दोपहर में एक सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पडरौना-कसया मार्ग पर सोहरौना गांव के प्राथमिक स्कूल के समीप अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय प्रकाश दीक्षित की मौत हो गई। इस हादसे में कई लोगों को भी हल्की चोट आई है।
पडरौना कोतवाली के गांव सिरसिया दीक्षित निवासी विजय प्रकाश दीक्षित लंबे समय से भाजपा में सक्रिय थे। इसके अलावा सहकारी संस्थाओं में भी कई पदों पर रह चुके थे।
बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर में बाइक से जिला मुख्यालय से वापस पडरौना लौट रहे थे। इस दौरान सोहरौना गांव के प्राइमरी स्कूल के समीप सामने से आए बोलेरो ने ठोकर मार दिया। बोलेरो की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार दो लोग व एक ट्राई साइकिल सवार दिव्यांग भी घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर पहुंचे कोतवाल पवन कुमार सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र समेत तमाम भाजपा नेता मौके पर पहुंचे थे।