गोरखपुर : भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
संतकबीरनगर से सांसद रहते विधायक की पिटाई से आए थे चर्चा में। उनके निधन से शोक की लहर है। पीएम मोदी सहित भाजपा के तमाम नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीर नगर से भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का बुधवार देर रात गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 50 वर्ष के थे। शरद त्रिपाठी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से शोक की लहर है। पीएम मोदी सहित भाजपा के तमाम नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है। पीएम ने ट्वीट कर दुख जताया है।
Shri Sharad Tripathi’s untimely demise has left me as well as many others saddened. He loved serving society and working for the downtrodden. He made unique efforts to popularise the ideals of Sant Kabir Das Ji. Condolences to his family and supporters. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 1, 2021विज्ञापन
भाजपा के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले थे। उनका पैतृक निवास खजनी तहसील क्षेत्र में पड़ता है। शहर क्षेत्र के धर्मशाला इलाके में परिवार के साथ रहते थे। लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
तबीयत खराब होने के बाद पूर्व सांसद को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। शरद त्रिपाठी के पिता रमापति राम त्रिपाठी देवरिया से भाजपा सांसद हैं। वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हें भी बेटे के निधन की सूचना मिली है।
शरद अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शरद त्रिपाठी वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव संतकबीरनगर संसदीय क्षेत्र से जीता था। साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ही उनका संतकबीरनगर के मेंहदावल सीट से भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल से विवाद हो गया था।
कलेक्ट्रेट सभागार में तत्कालीन सांसद और विधायक के बीच मारपीट हुई थी। यह मामला तब काफी चर्चा में रहा था। इस घटना के बाद ही शरद को संतकबीरनगर से टिकट नहीं मिला, लेकिन पार्टी ने उनके पिता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी को देवरिया से चुनाव मैदान में उतारा। वह देवरिया से सांसद हैं।