फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Form not made for two and a half hours due to power cut in BRD

Gorakhpur News: बीआरडी में बिजली कटने से ढाई घंटे नहीं बना पर्चा, मरीजों ने किया हंगामा

Wed, 01 Mar 2023 12:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Mar 2023 12:08 PM IST
सार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार राय ने बताया कि बिजली फाल्ट होने की वजह से दिक्कतें आई थीं। जानकारी होने ही जेनरेटर चालू करा दिया गया था। इसके बाद पर्चे बनने शुरू हो गए।

विज्ञापन
Form not made for two and a half hours due to power cut in BRD
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को अचानक बिजली कटने से ढाई घंटे तक पर्चा काउंटर बंद हो गया। इसकी वजह से मरीजों की लंबी लाइन लग गई। जब मरीजों का सब्र जवाब दे गया तो हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद कॉलेज प्रशासन नींद से जागा और जेनरेटर शुरू कराया। इसके बाद भी केवल तीन काउंटर ही शुरू हुए। अन्य पांच काउंटर बंद रहे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुबह आठ बजे जब पर्चा काउंटर खुला तो बिजली नहीं थी। इस बीच मरीज लाइन में लगते गए। उन्हें लगा कि थोड़ी देर में बिजली आ जाएगी। कई बार कर्मचारियों से पूछा तो यह कहते रहे कि थोड़ी देर में बिजली आ जाएगी फिर पर्ची कटनी शुरू होगी। इंतजार करते-करते 10.30 बज गए तो मरीजों की लाइन काफी लंबी हो गई। इसके बाद मरीजों और तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर कॉलेज प्रशासन ने किसी तरह जेनरेटर चालू कराया। इन सबके बीच से आधे से अधिक मरीज लौट गए। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन 2,500 से 3,000 मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसके सापेक्ष मंगलवार को मात्र 1,210 पर्चे ही बने सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रमुख अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार राय ने बताया कि बिजली फाल्ट होने की वजह से दिक्कतें आई थीं। जानकारी होने ही जेनरेटर चालू करा दिया गया था। इसके बाद पर्चे बनने शुरू हो गए।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed