फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Forgery of one crore in name of providing shop-job in AIIMS

Gorakhpur News: एम्स में दुकान-नौकरी दिलाने के नाम पर एक करोड़ की जालसाजी, एक साथ तीन केस दर्ज

Wed, 01 Mar 2023 11:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Mar 2023 11:36 AM IST
सार

राजीव खुद को पीसीएस अधिकारी बताता है। इस बीच राजीव की पत्नी शिप्रा तिवारी ने दीपक को एम्स गोरखपुर में पार्किंग का ठेका और दुकान दिलाने की बात कही। दीपक उनकी बातों में आ गए और इसके एवज में पति-पत्नी ने दीपक से 45 लाख रुपये वसूल लिए।

विज्ञापन
Forgery of one crore in name of providing shop-job in AIIMS
गोरखपुर एम्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एम्स में नौकरी-ठेका और दुकान दिलाने के नाम पर एक करोड़ रुपये से अधिक की जालसाजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दंपती ने एम्स के कैंटीन, दवा की दुकान और पार्किंग का ठेका दिलाने के नाम पर संतकबीरनगर के तीन लोगों से 70 लाख रुपये ठग लिए। खुद को पीसीएस अधिकारी बताकर आरोपी दंपती ने तीनों पीड़ितों से जालसाजी की है।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में चिलुआताल थाने में तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। आरोपी दंपती के खिलाफ इससे पहले भी 34 लाख की जालसाजी के मामले में कैंट थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि चिलुआताल थाना क्षेत्र के गायत्रीपुरम नकहा निवासी राजीव तिवारी ने खुद को पीसीएस अधिकारी बताकर अपनी पत्नी शिप्रा तिवारी के साथ मिलकर यह ठगी की है। धनघटा शनिचरा के रहने वाले दीपक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि कुछ वर्ष पहले उनकी मुलाकात चिलुआताल इलाके के नकहा नंबर एक गायत्रीपुरम निवासी राजीव तिवारी से हुई। उसने अपना मोबाइल नंबर दिया और दोनों की बातचीत होने लगी। घर तक आना-जाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

राजीव खुद को पीसीएस अधिकारी बताता है। इस बीच राजीव की पत्नी शिप्रा तिवारी ने दीपक को एम्स गोरखपुर में पार्किंग का ठेका और दुकान दिलाने की बात कही। दीपक उनकी बातों में आ गए और इसके एवज में पति-पत्नी ने दीपक से 45 लाख रुपये वसूल लिए।

एक अन्य मामले में संतकबीरनगर जिले के धनघटा गायघाट निवासी दीपक कुमार ने 18.50 लाख रुपये की जालसाजी का केस दर्ज कराया है। जबकि, तीसरे मामले में संतकबीरनगर जिले के धनघटा मुखलिसपुर के रहने वाले जयहिंद चौधरी ने एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये की जालसाजी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

जयहिंद चौधरी ने चिलुआताल पुलिस को दी गई तहरीर में बताया राजीव तिवारी ने नौकरी दिलाने का झांसा देते हुए 6 लाख रुपये वसूल लिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed