फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   For the first time, Bollywood films will be shot in NER train

Gorakhpur News: एनईआर की ट्रेन में पहली बार होगी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग- जानिए कौन सी होगी पहली फिल्म

Sat, 20 Apr 2024 09:11 AM IST
रोहित सिंह राजन राय, गोरखपुर
राजन राय, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 20 Apr 2024 09:11 AM IST
विज्ञापन
For the first time, Bollywood films will be shot in NER train
ट्रेन( सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया( एक्स)
पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के स्टेशन और ट्रेनें अब शूटिंग के लिए विदेशी फिल्म निर्माताओं की पसंद बनने लगी हैं। इस रेलवे जोन में पहली बार हॉलीवुड फीचर फिल्म की शूटिंग होने जा रही है।
विज्ञापन


ट्रैवेलर्स नाम की फिल्म के डायरेक्टर हैं फ्रांस के पिरोर फिल्मौन और मुख्य किरदार निभाया है आस्ट्रेलिया के अभिनेता जेवियर सैमुअल ने। 23 और 24 अप्रैल को मंडुआडीह स्टेशन पर शूटिंग होगी। इसके लिए छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस में अलग से एक बोगी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के स्टेशन और ट्रेनें अब शूटिंग के लिए विदेशी फिल्म निर्माताओं की पसंद बनने लगी हैं। इस रेलवे जोन में पहली बार हॉलीवुड फीचर फिल्म की शूटिंग होने जा रही है। ट्रैवेलर्स नाम की फिल्म के डायरेक्टर हैं फ्रांस के पिरोर फिल्मौन और मुख्य किरदार निभाया है आस्ट्रेलिया के अभिनेता जेवियर सैमुअल ने। 23 और 24 अप्रैल को मंडुआडीह स्टेशन पर शूटिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस में अलग से एक बोगी लगाई जाएगी।

लखनऊ सिटी, वाराणसी और गोरखपुर जंक्शन फिल्मों की शूटिंग के लिए ज्यादा मुफीद है। वर्ष 2021 में पहली बार गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर रवि किशन के फिल्म प्रतिकार चौरीचौरा की शूटिंग हुई। इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे में सदी के नायक बिगबी यानी अमिताभ बच्चन, आयुष्मान खुराना, रवि किशन, उर्वशी रौतेला, रणदीप हुड्डा, साक्षी तंवर सरीखे जाने-माने कलाकारों ने शूटिंग की है।

अब पहली बार किसी विदेशी फिल्म की शूटिंग होगी। यूनाइटेड स्टेट्स के केवीआर प्रोडक्शंस की ओर से बनने वाली इस फिल्म के अभिनेता जेवियर सैमुअल और अभिनेत्री सोनल सहगल होंगी। इसमें श्रीधर भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। जेवियर सैमुअल ऑस्ट्रेलियाई फिल्म और थिएटर अभिनेता हैं। उनकी फिल्में एडोर, सितंबर, फारवर्ड वी सर्च, न्यूकैसल आदि चर्चित रही हैं।

फिल्म के स्थानीय प्रोड्यूसर ज्ञान प्रकाश पांडेय ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। अंग्रेजी में बन रही इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म की पटकथा रोचक है।

शांति की खोज के लिए एक युवक धर्मनगरी वाराणसी से ट्रेन में सफर कर जाता है और रास्ते में भारत की विविधता का नजारा देखता है।

अब तक सबसे ज्यादा कमाई ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ से
पूर्वोत्तर रेलवे में फिल्मों से अब तक सबसे ज्यादा कमाई आयुष्मान खुराना, गजरा राव, नीना गुप्ता अभिनीत फिल्म ''शुभ मंगल ज्यादा सावधान'' फिल्म से हुई है। वर्ष 2018 में इस फिल्म की शूटिंग वाराणसी (पहले मंडुआडीह) से हुई। इसमें 45 लाख रुपये रेलवे को मिले थे।

इसके बाद छोटे नवाब में एनईआर को 40 लाख, फैमिली ऑफ ठाकुरगंज में 19 लाख और बरेली की बर्फी में सात लाख की आमदनी हुई थी। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर बीते पांच सालों में 14 फिल्मों के लिए खाली बोगियां शूटिंग के लिए दे चुका है।

वर्ष 2022-23 में माई, मिशन मजनू और रॉबरी की शूटिंग बोगियों में हुई है। बोगियों को शूटिंग में दिए जाने के बदले रेलवे, फिल्म निर्माताओं से अच्छा-खासा किराया जमा कराता है।

एनईआर में ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा
एनईआर प्रशासन ने फिल्म निर्माता कंपनियों को स्टेशन पर या ट्रेन में शूटिंग करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल के लिए कंपनियों के प्रतिनिधियों को शूटिंग की मंजूरी के लिए विभागों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है।


ऑनलाइन आवेदन पर एक सप्ताह के अंदर स्वीकृति मिल जा रही है। शूटिंग के लिए लगने वाला शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा होता है।

शूटिंग की अनुमति के लिए क्या है जरूरी
फिल्म की स्क्रिप्ट (जो हिस्सा रेल कैंपस में शूट होना है), व्यापक बीमा, लाइसेंस फीस, रोलिंग स्टॉक चार्ज, क्षतिपूर्ति बॉन्ड एग्रीमेंट
हर लोकेशन का चार्ज अलग
लाइसेंस फीस
ए-1, ए के लिए 1 लाख
बी-1, बी के लिए 50 हजार
अन्य शहर 25 हजार
रोलिंग स्टॉक चार्ज
स्पेशल ट्रेन - 4 लाख 74 हजार 345 (इंजन, चार नॉन एसी कोच व एक एसएलआर)
एसी कोच के लिए पांच प्रतिशत जीएसटी एक्स्ट्रा
सिक्योरिटी फीस - 50 हजार प्रति कोच (मिनिमम ढाई लाख)

एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे में फिल्मों की शूटिंग की मांग बनी रहती है। इसी परिप्रेक्ष्य में एक फिल्म की बनारस रेलवे स्टेशन पर शूटिंग की अनुमति मांगी गई है। इस पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed