फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   for good mental health take away from negative thinking

दिमाग की सेहत के लिए नकारात्मकता को हावी न होने दें : प्रो. निशी पांडेय

Fri, 21 Aug 2020 02:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
for good mental health take away from  negative thinking
गोरखपुर विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद द्वारा तनाव प्रबंधन पर आयोजित व्याख्यान में बोलती प्रो नि? - फोटो : GORAKHPUR CITY
गोरखपुर। कोविड-19 के कारण उत्पन्न हुए संकटों से निपटने के लिए नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है। इसके लिए यह बेहद जरूरी है कि हम सभी अपने मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखें। नकारात्मक विचारों से बचने के लिए ब्रेन को ट्रेन करना पड़ेगा। नकारात्मक भाव को दिमाग पर हावी होने से रोकना होगा। स्पोर्ट्स पर्सन को अपने खानपान और एक्सरसाइज आदि पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

यह विचार सरस्वती सम्मान तथा रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड से नवाजी गईं लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर निशी पांडेय ने रखे। वह गोरखपुर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद द्वारा आयोजित व्याख्यानमाला में ‘मेटल हेल्थ इम्प्लिकेशंस ऑन स्पोर्ट्स पर्सन ड्यूरिंग कोविड-19 : फाइंडिंग अ सॉल्यूशन’ विषय पर बोल रही थीं। प्रो. निशी ने कहा कि खुद से प्यार करना सीखें। हमें अपने दिमाग में यह बैठाना है कि हमारा भूत और भविष्य हमारे कंट्रोल में नहीं है। सिर्फ वर्तमान ही हमारे कंट्रोल में है। इस प्रकार हम अपने दिमाग को मुक्त रख सकते हैं। इस महामारी के समय को एक अवसर मानकर अपनी पुरानी ताकत को विकसित करने का लगातार प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. अजय शुक्ला ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को बताया। कहा कि इस कोविड-19 संकट काल का सामना करने के लिए मानसिक स्थिति को मजबूत बनाए रखना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में प्रश्नों का सत्र भी हुआ। इसमें झुंपा सरकार, हर्षिता शुक्ला, आराध्या, बृजेश कुमार, श्वेता पटेल आदि ने सवाल पूछे। अतिथि का स्वागत कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राजवीर सिंह ने तथा संचालन डॉ. श्वेता शेखर तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दीपा श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रो. शांतनु रस्तोगी, प्रो. दिनेश यादव, प्रो. शिखा सिंह, प्रो. अनिल यादव, प्रो. उमेश यादव, प्रो. विजय चहल, डॉ. राजर्षि गौर, डॉ. ओमप्रकाश सिंह, डॉ. तूलिका मिश्रा, डॉ. दुर्गेश पाल, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. रंजन लता, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. दीपेंद्र शर्मा, डॉ. प्रभुनाथ प्रसाद, डॉ. सीमा मिश्रा, डॉ. अखिल मिश्र, डॉ. अनुपमा कौशिक, डॉ. मीतू सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed