{"_id":"652d9de94288cb4b660c55c4","slug":"food-court-shops-will-be-shifted-to-digvijaynath-park-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-338983-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिग्विजयनाथ पार्क में शिफ्ट होंगी फूडकोर्ट की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिग्विजयनाथ पार्क में शिफ्ट होंगी फूडकोर्ट की दुकानें
Tue, 17 Oct 2023 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 17 Oct 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जीडीए की ओर से नया सवेरा के पास बीच सड़क पर बने फूडकोर्ट को महंत दिग्विजय नाथ स्मृति पार्क में शिफ्ट किया जाएगा। रामगढ़ताल के किनारे फूडकोर्ट में 106 दुकानें बनी हैं। एक दुकान बनाने में करीब 1.70 लाख रुपये खर्च हुए हैं। एक करोड़ 80 लाख की लागत से बनीं सभी दुकानों को पार्क में शिफ्ट करने के बाद बिक्री के लिए खोल दिया जाएगा।
सोमवार को नौका विहार के दुकानदारों के प्रतिनिधिमंडल ने जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन से बात की। उन्होंने फूड कोर्ट ‘कियास्क’ के बारे में जानकारी मांगी। वेंडर्स ने महंत दिग्विजय नाथ स्मृति पार्क की ओर दुकानों को शिफ्ट करने पर सहमति जताई। स्ट्रीट वेंडर्स को व्यवस्थित करने के संबंध में उपाध्यक्ष ने शुक्रवार को दिग्विजय नाथ स्मृति पार्क के आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया था। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं।