{"_id":"613a61d78ebc3e6be87d9bec","slug":"flood-victims-protest-against-bjp-mla-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में बाढ़ पीड़ितों ने किया भाजपा विधायक का विरोध, नेता जी ने कहा-ऐसा कुछ नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में बाढ़ पीड़ितों ने किया भाजपा विधायक का विरोध, नेता जी ने कहा-ऐसा कुछ नहीं
Fri, 10 Sep 2021 01:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:04 AM IST
सार
लोगों की शिकायत थी कि गांव इतने दिनों से बाढ़ से घिरा हुा है, लेकिन वह इतने दिनों के बाद खोज-खबर लेने पहुंचे हैं। हालांकि विधायक शीतल पांडेय का कहना है कि किसी ने उनका विरोध नहीं किया है।
विज्ञापन
मंझरिया गांव में शीतल पांडेय...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाढ़ पीड़ितों का कुशल-क्षेम पूछने पहुंचे सहजनवां विधायक शीतल पांडेय का स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। बृहस्पतिवार को विधायक जब मंझरिया गांव पहुंचे तो नाराज लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों की शिकायत थी कि गांव इतने दिनों से बाढ़ से घिरा हुा है, लेकिन वह इतने दिनों के बाद खोज-खबर लेने पहुंचे हैं। हालांकि विधायक शीतल पांडेय का कहना है कि किसी ने उनका विरोध नहीं किया है। वीडियो में भी मेरा विरोध करता हुआ कोई नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक डीएम से वार्ता के बाद बृहस्पतिवार को वहां राहत सामग्री वितरण का निरीक्षण करने पहुंचे थे। राहत सामग्री सही ढंग से बांटी जा रही थी। उन्होंने बताया कि शासन, प्रशासन और मेरे स्तर से बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए जो भी हो सकता है, वह किया जा रहा है। प्रदेश सरकार हर बाढ़ पीड़ित की सहायता के लिए तत्पर है।
विज्ञापन