फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Flatted factory will built in Gida by Gorakhpur Industrial Development Authority

गोरखपुर: गीडा में बनाई जाएगी फ्लैटेड फैक्ट्री, फ्लैट आवंटन के दौरान ही मिल जाएगी सब्सिडी

Wed, 07 Apr 2021 12:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 07 Apr 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
Flatted factory will built in Gida by Gorakhpur Industrial Development Authority
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
फ्लैटेड फैक्ट्री में स्थान आवंटन के समय ही उद्यमियों को सब्सिडी का लाभ मिल जाएगा। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) प्रशासन उद्यमियों के साथ बैठक कर फ्लैटेड फैक्ट्री की रूपरेखा तैयार करेगा। वहीं फ्लैटेड फैक्ट्री के निर्माण के लिए एक एजेंसी द्वारा साइट विजिट भी कर लिया गया है।
विज्ञापन


रेडीमेड गारमेंट के एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत शामिल किए जाने के बाद काफी संख्या में लोगों ने गोरखपुर में रेडीमेड गारमेंट की यूनिट लगाने की योजना तैयार की है। चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज की पहल पर करीब 170 उद्यमियों ने गोरखपुर में रेडीमेड गारमेंट की यूनिट लगाने की मंशा जताई है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने गोरखपुर को रेडीमेड गारमेंट का हब बनने की संभावना को देखते हुए, फ्लैटेड फैक्ट्री के निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी है। गीडा प्रशासन ने गीडा में फ्लैटेड फैक्ट्री बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए निर्माण इकाई द्वारा साइट विजिट भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लगानी होगी ज्यादा पूंजी

फ्लैटेड फैक्ट्री में उद्यमी को जमीन और फैक्ट्री के निर्माण पर मोटी रकम निवेश नहीं करनी पड़ती है। प्रोजेक्ट के अनुसार फ्लैटेड फैक्ट्री का स्ट्रक्चर तैयार मिलता है। इस तरह की फैक्ट्री किराए पर भी मिल जाती है। दरअसल केंद्र सरकार की एमएसएसई कलस्टर योजना के तहत इस तरह के प्रोजक्ट के लिए 30 प्रतिशत तक सब्सिडी मिल जाती है।

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने बताया कि गीडा खुद ही गीडा में फ्लैटेड फैक्ट्री बनाएगा। निर्माण के लिए एक एजेंसी ने साइट विजिट भी कर लिया है। जल्द ही उद्यमियों के साथ बैठकर इसकी रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी। दरअसल केंद्र सरकार की योजना के अनुसार इस प्रोजेक्ट पर केंद्र सरकार से करीब 30 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। अनुदान के बाद जितनी लागत आएगी, उसी आधार पर फ्लैट या स्थान की कीमत निर्धारित होगी। यह प्रोजेक्ट करीब 35-36 करोड़ रुपये का होगा, जिसके आधार पर करीब 12.5 करोड़ रुपये सब्सिडी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed