फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five thousand people received applications for advance in second wave of Corona

कोरोना: संकट में ईपीएफ की धनराशि बनी लोगों का सहारा, रकम निकालने के लिए कर्मचारियों के आ रहे हैं आवेदन

Tue, 11 May 2021 07:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 11 May 2021 07:22 PM IST
सार

कोरोना से बीमार पड़ रहे कर्मचारियों एवं परिवार के लोगों का सहारा कर्मचारी भविष्यनिधि की धनराशि बनी है। 

विज्ञापन
Five thousand people received applications for advance in second wave of Corona
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संकट के समय में एक बार फिर कर्मचारी भविष्य निधि की धनराशि लोगों का सहारा बन रही है। कोरोना की दूसरी लहर में अबतक लगभग पांच हजार लोगों ने एडवांस के लिए आवेदन किया। इन आवेदनों को स्वीकार करते हुए विभाग ने 14.20 करोड़ रुपये वितरित भी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर ने पहले से भी ज्यादा मजबूर लोगों को बना दिया है। पहली लहर के बाद आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे लोग अभी ठीक से संभले भी नहीं थे कि कोरोना की दूसरी लहर ने उनकी कमर तोड़ दी। ऐसे में कोरोना से बीमार पड़ रहे कर्मचारियों एवं परिवार के लोगों का सहारा कर्मचारी भविष्यनिधि की धनराशि बनी है। 
विज्ञापन


हर दिन भविष्य निधि कार्यालय में एडवांस रुपये निकालने के लिए कर्मचारियों के आवेदन आ रहे हैं। इन आवेदनों में अधिकतर एडवांस बीमारियों के इलाज के नाम पर ली जाने वाली धनराशि है। अब तक करीब पांच हजार कर्मचारियों के 14.20 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ईपीएफ खाते से एडवांस के रूप में निकाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य से ज्यादा वर्तमान की चिंता

कोरोना संकट से हर कोई जूझ रहा है। लोग भविष्य की चिंता छोड़कर वर्तमान को बचाने में लगे हुए हैं। यही कारण है कि कर्मचारी भविष्य निधि के खाताधारक कोरोना से अपने वर्तमान को बचाने के लिए भविष्य निधि की धनराशि खर्च कर रहे हैं।

इतने कर्मचारियों ने लिया एडवांस
माह         कामगारों की संख्या         रकम
मार्च-          2945                        7.92 करोड़
अप्रैल-        2146                       6.28 करोड़
 
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन गोरखपुर क्षेत्र के आयुक्त मनीष मणि ने बताया कि मार्च और अप्रैल के दौरान गोरखपुर परिक्षेत्र के पांच हजार से अधिक कर्मचारियों ने ईपीएफ से एडवांस के लिए आवेदन किया है। इनमें से ज्यादातर आवेदनों में एडवांस लेने की वजह इलाज बताई गई है। विभाग भी संकट के इस दौर में बिना देर किए ही सभी आवेदन पत्रों को स्वीकृत कर उन्हें एडवांस धनराशि उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed