फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five thousand consumers got electricity after two days that too in two hours shift

गोरखपुर: पांच हजार उपभोक्ताओं को दो दिन बाद मिली बिजली, वह भी दो घंटे के शिफ्ट में

Thu, 03 Aug 2023 03:35 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Aug 2023 03:35 PM IST
सार

खोराबार ग्रामीण क्षेत्र के एसडीओ अच्छे लाल ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर नया होने के कारण एक साथ पूरा लोड नहीं दिया जा सकता। ऐसे में दो-दो घंटे के रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति दी जा रही है। बृहस्पतिवार से सभी क्षेत्रों को नियमित बिजली आपूर्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
Five thousand consumers got electricity after two days that too in two hours shift
बिजली कटौती - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर जिले में खोराबार और सूबा बाजार इलाके में सोमवार की शाम से ठप बिजली आपूर्ति 54 घंटे बाद बुधवार की रात 9:30 बजे बहाल हुई। ट्रांसफॉर्मर जलने की वजह से इलाके में बिजली गुल थी। गर्मी से परेशान कई उपभोक्ताओं ने रिश्तेदारों के घर वक्त बिताया। अभी दो-दो घंटे के शिफ्ट में बिजली आपूर्ति दी जा रही है। बृहस्पतिवार से व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर तीन बजे ट्रांसफाॅर्मर जलने के कारण खोराबार व सूबा बाजार इलाके के पांच हजार घरों की आपूर्ति ठप हो गई। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। इस इलाके को मोतीराम अड्डा, सहारा इस्टेट व खोराबार बिजली घर से जोड़कर आपूर्ति देने का प्रयास किया गया, लेकिन ओवरलोड के कारण यह व्यवस्था कारगर नहीं हो पाई। सूबा बाजार निवासी अमित गोयल ने बताया कि बिजली कटौती से परेशानी हुई। बिजली निगम के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो आपूर्ति बुधवार की शाम से शुरू हो पाने की बात कही गई।
विज्ञापन


इसके बाद वह परिवार लेकर बेतियाहाता अपने रिश्तेदार का घर चले गए। कई अन्य लोगों ने जनरेटर चलवाकर रात बिताई। मंगलवार की रात ट्रांसफाॅर्मर लगाने की कवायद शुरू हुई, लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण काम पूरा नहीं हो सका। बुधवार दोपहर तक ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य चला। उसके बाद ट्रांसफाॅर्मर को चार्ज में लगाया गया। रात 9:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोस्टर से दी जा रही बिजली आपूर्ति
खोराबार ग्रामीण क्षेत्र के एसडीओ अच्छे लाल ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर नया होने के कारण एक साथ पूरा लोड नहीं दिया जा सकता। ऐसे में दो-दो घंटे के रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति दी जा रही है। बृहस्पतिवार से सभी क्षेत्रों को नियमित बिजली आपूर्ति दी जाएगी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed