फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five thousand bottled levocetrazine syrup recalled

पांच हजार लिवोसिट्राजिन सीरप वापस मंगाया गया

Tue, 22 Dec 2020 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
Five thousand bottled levocetrazine syrup recalled
पांच हजार बॉटल लिवोसिट्राजिन सीरप वापस मंगाई गई
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले के ड्रग वेयर हाउस से पांच हजार बॉटल (प्रति बॉटल 60 एमएल) लिवोसिट्राजिन सीरप वापस मुख्यालय मंगाई गई है। यह फैसला लिवोसिट्राजिन के नमूने फेल होने की वजह से लिया गया है। यह सीरप सितंबर माह में सभी ड्रग वेयर हाउस को मुख्यालय से भेजी गई थी।
जानकारी के मुताबिक सितंबर माह में मुख्यालय से लिवोसिट्राजिन सीरप जिले के सभी ड्रग वेयर हाउस को भेजी गई थी। ड्रग वेयर हाउस से जिला अस्पतालों सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर सीरप को भेजा था। लेकिन इससे पूर्व उसी समय इसका नमूना जांच के लिए गुणवत्ता नियंत्रण अनुभाग को भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट इसी माह माह जारी हुई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में दवा के बैच नंबर एलवीएन-1901, एलवीएन-1903, एलवीएन-1904, एलवीएन-1905, एलवीएन-1906 और एलवीएन-1907 के नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। इसके बाद से गुणवत्ता नियंत्रण अनुभाग द्वारा इस दवा की लेबलिंग के आधार पर उसे मिसब्रांड घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बाद मुख्यालय से इन दवाओं को वापस मंगा लिया गया है। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। दवाएं जिला अस्पताल में नहीं आईं थीं। एक भी बैच मरीजों में नहीं बांटा गया था। दवाएं वापस मुख्यालय भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed