फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   five policemen including SI appear in line In case of clash of villagers with police in Basti

बस्ती: एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, गांव में दबिश देने गई पुलिस के साथ ग्रामीणों की हुई थी झड़प

Sat, 21 Aug 2021 04:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 21 Aug 2021 04:10 PM IST
सार

एक पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवा का मुकदमा दर्ज। गौर थाने के तरैनी गांव में दबिश देने गई पुलिस के साथ ग्रामीणों की हुई थी झड़प।

विज्ञापन
five policemen including SI appear in line In case of clash of villagers with police in Basti
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के तरैनी गांव में शुक्रवार की रात पुलिस और ग्रामीणों में हुई झड़प के मामले में एसपी आशीष श्रीवास्तव ने शनिवार को एक दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, मामले में गौर थाने में एक पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवा का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तरैनी गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प के लिए पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने प्रथमदृष्टया स्थानीय पुलिस की लापरवाही को जिम्मेदार माना है। इस मामले में शुक्रवार की देर रात मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी और सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय की रिपोर्ट के आधार पर एसआई सिद्धनाथ यादव, हेड कांस्टेबल रमाशंकर यादव, अजीत कुमार व कांस्टेबल अरविंद कुमार, दीपक चौहान को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन


बताया कि पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है। जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले में गौर तरैनी गांव के वीरेंद्र कुमार यादव की तहरीर पर दूसरे पक्ष के राजदेव यादव, विद्यावती, हृदयराम यादव, राजेश यादव, अंजलि, विमला उर्फ लालमति व जोगिंदर के खिलाफ मारपीट करने व बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आत्मा भटकने का उलाहना देने पर हुआ था विवाद
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तरैनी गांव के वीरेंद्र कुमार यादव के बड़े भाई की वर्ष 2015 में बीमारी से मृत्यु हो गई थी। वीरेंद्र का आरोप है गांव के कुछ परिवारों का मानना है कि उसके भाई की आत्मा अब भी गांव में भटक रही है। ऐसे में जब भी कोई बीमार पड़ता है तो लोग उसके घर उलाहना देने पहुंच जाते हैं कि भाई की आत्मा को शांत कराओ। शुक्रवार को भी यही हुआ। गांव की एक लड़की और भैंस बीमार पड़ गई। इसकी उलाहना देने जब योगेंद्र के पक्ष के लोग वीरेंद्र के घर पहुंचे तो विवाद शुरू हो गया।


पुलिस टीम पर कर दिया था पथराव
वीरेंद्र और उसके विपक्षी के बीच हो रहे विवाद की सूचना पर जब शुक्रवार की देर रात पुलिस गांव पहुंची तो पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया गया। इसमें कुछ पुलिसकर्मी व ग्रामीणों को भी चोटें आई और सरकारी जीप के शीशे भी टूट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed