{"_id":"642271cb2269023a4508ae15","slug":"five-planets-alignment-in-solar-system-see-in-sky-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Planets Parade 2023: आज आसमान में दिखेगा ग्रहों का दुर्लभ संयोग, एक सीध में नजर आएंगे पांच ग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Planets Parade 2023: आज आसमान में दिखेगा ग्रहों का दुर्लभ संयोग, एक सीध में नजर आएंगे पांच ग्रह
Tue, 28 Mar 2023 12:53 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:53 PM IST
सार
Astronomical Events वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला तारामंडल के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि यह खगोलीय घटना ठीक सूर्यास्त के बाद से दिखनी शुरू हो जाएगी। शाम 06:36 बजे से 07:15 बजे तक इस खगोलीय घटना को अच्छे से देखा जा सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में मंगलवार को आसमान में एक खगोलीय घटना होने जा रही है। इस दिन पांच ग्रह एक सीध में नजर आने वाले हैं और इन्हें कोई भी देख सकेगा। एक सीध में दिखने वाले ग्रहों में बुध ग्रह, शुक्र ग्रह, मंगल ग्रह, बृहस्पति ग्रह और अरुण ग्रह शामिल हैं।
वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला तारामंडल के खगोलविद अमर पाल सिंह ने बताया कि यह खगोलीय घटना ठीक सूर्यास्त के बाद से दिखनी शुरू हो जाएगी। शाम 06:36 बजे से 07:15 बजे तक इस खगोलीय घटना को अच्छे से देखा जा सकता है, लेकिन सूर्यास्त के साथ ही इसके बाद बुध ग्रह और बृहस्पति ग्रह दिखाई देना बंद हो जाएंगे, इस स्थिति में सभी ग्रहों को एक साथ देखने के लिए समय का विशेष ध्यान रखें।
इसे भी पढ़ें: सड़क पर गिरे थे छह घायल, तीन के ऊपर से गुजर गया वाहन; तीनों की मौत
विज्ञापन
बताया कि बुध ग्रह और बृहस्पति ग्रह को लगभग छह बजकर 36 मिनट, अरुण ग्रह को आठ बजकर 44 मिनट और शुक्र ग्रह को आठ बजकर 34 मिनट तक देखा जा सकता है। अमरपाल ने बताया कि इस अद्भुत खगोलीय नजारे को को प्लैनेट परेड या प्लेनेट्स एलाइनमेंट भी कहा जाता है, जो कि एक दुर्लभ संयोग होता है। इसे पिछली बार 24 जून 2022 को देखा गया था और अगली बार इसे आठ सितंबर 2024 को देखा जा सकेगा।