फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   five news special trains gorakhpur

कल से गोरखपुर से चलेंगी पांच नई स्पेशल ट्रेनें, इन नियमों का करना होगा पालन

Fri, 11 Sep 2020 09:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
five news special trains gorakhpur
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला।

रेलवे बोर्ड के निर्देश पर 12 सितंबर से पांच नई स्पेशल ट्रेनों का संचालन गोरखपुर जंक्शन से शुरू हो जाएगा। रेलवे प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर लीं हैं। टिकटों की बुकिंग के साथ ट्रेनों के प्लेटफार्म भी तय कर लिए गए हैं। गुरुवार को टिकट की बुकिंग शुरू होते ही सीटें फुल हो गईं, ज्यादातर ट्रेनों में कन्फर्म सीट बुक कर लिए गए।

विज्ञापन


रेल प्रशासन के शेड्यूल के मुताबिक अब प्लेटफार्म नंबर एक से भी ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके लिए प्लेटफॉर्म एक की ओर का कैब-वे खोला जाएगा लेकिन वाहनों के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। कैब-वे से सिर्फ यात्री ही प्रवेश कर सकेंगे। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि फर्स्ट क्लास और वीआइपी गेट की तरह कैब-वे में भी यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की जाएगी।
विज्ञापन


तीन ट्रेनें गोरखपुर से बनकर चलेंगी
नई स्पेशल ट्रेनों में गोरखपुर से चौरीचौरा, हमसफर और गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस चलाई जाएंगी। कृषक और अवध-आसाम एक्सप्रेस गोरखपुर से होकर गुजरेंगी। गोरखधाम, कुशीनगर, गोरखपुर-एलटीटी, बांद्रा और गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस एक जून से ही स्पेशल के रूप में चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों एफओबी खुले रहेंगे

स्टेशन डायरेक्टर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सावधानियां बरती जा रहीं हैं। प्लेटफार्म नंबर एक से पांच तक ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। तीनों फुट ओवरब्रिज को प्लेटफार्म नंबर आठ तक खोल दिया गया है। प्लेटफार्म नंबर नौ को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।

बरती जाने वाली सावधानियां

  • यात्रियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाडन लोड करना आवश्यक होगा।
  • ट्रेन छूटने से एक घंटे पहले पहुंचना होगा स्टेशन।
  • कोविड-19 के लक्षण वाले यात्रियों का टिकट के साथ वापस हो जाएगा पूरा किराया।
  • ट्रेनों में पैक्ड खाद्य सामग्री मिलेगी। स्टेशनों पर खानपान के स्टाल खोले जाएंगे।
  • कन्फर्म आरक्षित टिकट पर ही स्टेशन परिसर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
  • प्रत्येक यात्री के लिए मास्क अनिवार्य होगा।
  • कोविड-19 का लक्षण पाए जाने पर नहीं दी जाएगी यात्रा की अनुमति।
  • वातानुकूलित कोचों में परदे नहीं लगाए जाएंगे। रास्ते में बेडरोल भी नहीं मिलेंगे।

पहले ही दिन फुल हो गई गोरखपुर-यशवंतपुर स्पेशल
गोरखपुर-यशवंतपुर स्पेशल एक्सप्रेस में पहले ही दिन सभी सीटों की बुकिंग हो गई। इस ट्रेन में 12 सितंबर को स्लीपर क्लास में 366 वेटिंग, एसी थर्ड में 59 और जनरल (टूएस) में 244 वेटिंग रही। इसके अलावा चौरीचौरा एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास तथा हमसफर का एसी थर्ड भी फुल हो चुका है। दोनों श्रेणियों में आरएसी टिकट मिल रहा है। हालांकि, लखनऊ जाने वाली कृषक एक्सप्रेस में सीटें खाली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed