{"_id":"637f1b3199bbef49556dc1aa","slug":"five-new-infected-of-dengue-found-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue Alert: गोरखपुर में मिले डेंगू के पांच नए संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या हुई 264","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue Alert: गोरखपुर में मिले डेंगू के पांच नए संक्रमित, कुल मरीजों की संख्या हुई 264
Thu, 24 Nov 2022 12:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 24 Nov 2022 12:50 PM IST
सार
जिला मलेरिया अधिकारी अंगद कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को नगर निगम क्षेत्र के पटवारी टोला का रहने वाला 31 वर्षीय युवक, माया बाजार का रहने वाला 12 वर्षीय बालक, हांसूपुर का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर, दाउदपुर की रहने वाली 25 वर्षीय महिला और खोराबार के डांगीपार का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
dengue alert
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेंगू संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को हुई जांच में पांच संक्रमित मिले। इनमें चार शहरी और एक ग्रामीण इलाके का रहने वाला है। जिले में अब संक्रमितों की कुल संख्या 264 पहुंच गई है। शहरी क्षेत्र के 169 और ग्रामीण क्षेत्र के 95 मरीज हैं। इनमें चार मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी अंगद कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को नगर निगम क्षेत्र के पटवारी टोला का रहने वाला 31 वर्षीय युवक, माया बाजार का रहने वाला 12 वर्षीय बालक, हांसूपुर का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर, दाउदपुर की रहने वाली 25 वर्षीय महिला और खोराबार के डांगीपार का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि चार घरों को नोटिस भी दिया गया है। इन घरों में मच्छरों के लार्वा मिले हैं। सख्त हिदायत दी गई है कि एक सप्ताह बाद दूसरी बार जांच में अगर लार्वा मिलते हैं, तो आर्थिक दंड लगाया जाएगा।
विज्ञापन